चेन्नई। भले की आईपीएल फिक्सिंग के मामले में जस्टिस मुद्गल कमिटी की रिपोर्ट में सीसीआई के निर्वासित अध्यक्ष एन श्रीनिवासन को क्लीन चिट मिली हो लेकिन अभी भी सट्टेबाजी की आंच उन्हें परेशान किये हुए हैं क्योंकि उनके खुद के दामाद मयप्पन इस मामले में दोषी पाये गये हैं।
इन दिनों बेहद ही बैचेनी के दौर से गुजर रहे मिस्टर एन श्रीनिवासन एक ज्योतिष की सलाह पर काम कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि वो ज्योतिष की ही सलाह पर एजीएम की बैठक कर रहे हैं और ज्योतिष की ही सलाह पर वो लोगों से मिल रहे हैं और मीडिया से दूर हैं।
अब ज्योतिष के सहारे श्रीनिवासन, क्या होगा बेड़ा पार!
क्लीन चिट मिलने के बाद भी श्रीनिवासन को बहुत सारे सवालों का जवाब देना होगा इसलिए 24 नवंबर की तारीख उनके लिए काफी अहम है क्योंकि इस दिन सुप्रीम कोर्ट में फिक्सिंग मामले में की आगे की सुनवाई होनी है।
सूत्रों की मानें तो श्रीनिवासन के लिए 24 नवंबर का दिन काफी भारी है इसलिए वो इन दिनों ज्योतिष की सलाह पर बहुत सारे पूजा-पाठ में लगे हैं ताकी अपने ग्रहों के दोष का निवारण कर सकें। हालांकि श्रीनिवासन किस ज्योतिष की सलाह पर काम कर रहे हैं उसका खुलासा नहीं हुआ है।
मालूम हो कि मुद्गल कमिटी की रिपोर्ट में मयप्पन और राज कुंद्रा दोषी पाये गये हैं तो वहीं अब बीसीसीआई के कुछ अहम सदस्यों ने श्रीनिवासन पर आरोप लगाया है कि उन्हें मयप्पन के सारे मामले की जानकारी थी। भले ही उन्होंने सट्टेबाजी नहीं की है लेकिन सब कुछ जानते हुए भी अगर मयप्पन को उन्होंने नहीं रोका तो यह भी तो एक जुर्म है।