Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सानिया बनीं एशिया में नंबर वन

Sania Mirzaनई दिल्ली, 29 जनवरीः भारतीय सुपर स्टार सानिया मिर्जा महिला टेनिस संघ की आज जारी ताजा रैंकिंग में तीन पायदानों की तरक्की लेकर 29 वें नंबर पर पहुंचने के साथ ही एशिया की नंबर एक एकल खिलाड़ी बन गईं.

पिछले साल चोटों से परेशान रही सानिया विवादों से घिरी रहने के बावजूद आस्ट्रेलियन ओपन के तीसरे राउंड तक पहुंचीं जिसमें उन्हें वीनस विलियम्स के हाथों शिकस्त मिली.

साल के पहले ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में अच्छे प्रदर्शन की बदौलत सानिया विश्व रैंकिंग में 32 वें से 29 वें नंबर तक पहुंच गई, लेकिन वह अब भी अपने कैरियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग 27 वें नंबर से दो पायदान नीचे हैं. रैंकिंग में एशिया की दूसरे नंबर की खिल़ीडी चीन की ली ना को 32 वां स्थान हासिल है.

काबिलेगौर है कि ऑस्ट्रेलियन ओपन के मिक्सड डबल्स फाइनल में महेश भूपति के साथ पहुंचने वाली सानिया मिर्जा ने इस प्रतियोगिता के महिला डबल्स के तीसरे दौर में एलिसिया मोलिक के साथ पहुंचकर रैकिंग श्रेणी में एक लम्बी छलांग मारी है.

ऑस्ट्रेलियन ओपन के दौरान सानिया ने कहा कि वह बहुत खुश हैं क्योंकि उन्हों पहली बार एशिया रैकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त करने कागौरव मिला है.

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+