इयान चैपल ने बताया क्या है भारतीय टीम का टारगेट, अन्य टीमों को चेताया
नई दिल्ली। विराट कोहली के नेतृत्व में भारतीय क्रिकेट टीम पिछले कुछ लंबे समय से सभी टीमों पर भारी पड़ती नजर आ रही है। हाल ही में मेहमान बनकर आई साउथ अफ्रीका टीम को भी टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप झेलना पड़ा। टेस्ट की नंबर-वन भारतीय टीम के प्रदर्शन से क्रिकेट जगत के पुराने दिग्गज खिलाड़ी भी हैरान हैं। इनमें से एक हैं इयान चैपल। ऑस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व कप्तान चैपल ने क्रिकइंफो में अपने कॉलम में बताया कि भारतीय टीम का क्या टारगेट है और अन्य टीमों के लिए यह कैसे बड़ी चुनाैती बनती जा रही है।
चैपल ने अन्य टीमों को भारत से सीखने की सलाह दी है। चैपल ने कहा कि भारतीय टीम सर्वश्रेष्ठ बनने का प्रयास कर रही है और अन्य टीमों को इससे सबक लेना चाहिए। उन्होंने लिखा, 'अगर टेस्ट क्रिकेट को भविष्य में बनाए रखना है तो खेल का स्तर बहुत ऊंचा करना जरूरी है। यह बात सच है कि भारत के पास प्रतिभा का अंबार है, आईपीएल के जरिए काफी पैसा है, यह उसके लिए फायदे की बात है, लेकिन सर्वश्रेष्ठ बनने का भारतीय ऐटिट्यूड ऐसी चीज है जिससे बाकी टीमों को सीखने की जरूरत है।'
भारत ने साउथ अफ्रीका को अपने स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी के बावजूद हरा दिया। इसके साथ ही भारत ने आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष स्थान पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। चैपल ने कहा कि भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण दुनिया की किसी भी परिस्थिति में शानदार प्रदर्शन कर सकता है।
बुमराह जब फिट हों, अथक मोहम्मद शमी, बहुत बेहतर हो चुके ईशांत शर्मा और रफ्तार से भरे उमेशा यादव भारत को तेज गेंदबाजी आक्रमण को शानदार चौकड़ी बनाता है। चैपल की नजर में ये ऐसे तेज गेंदबाज हैं जो हर परिस्थिति में बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखते हैं। उन्होंने कहा, 'ये तेज गेंदबाज भारत की हमेशा से मजबूत स्पिन बोलिंग के साथ जुड़कर एक ऐसा बोलिंग यूनिट तैयार करते हैं जिसका मेल आपको दुनिया के अन्य देशों में देखने को नहीं मिलता है।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
