Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

रोमांचक भरे मुकाबले में जयपुर ने तमिल को 2 अंकों से हराया

नई दिल्ली। जयपुर पिंक पैंथर्स और तमिल थलाइवाज के बीच हुआ प्रो कबड्डी 2019 का 52वां मुकाबला बेहद रोमांचक भरा रहा। चेन्नई के जवाहरलाल नेहरु इंडोर स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में जयपुर ने 28-26 से तमिल को हरा दिया। जयपुर के खिलाफ तमिल थलाइवाज के खिलाफ लगातार यह तीसरी जीत है। जयपुर की इस सीजन में 9 मैचों में यह सातवीं जीत है और टीम 36 अंकों के साथ टॉप पर बनी हुई है। वहीं तमिल थलाइवाज को अपने घरेलू मैदान पर तीन मैचों में एक भी जीत नहीं मिली है और टीम की 9 मैचों में यह चौथी हार है।

इस मुकाबले में जयपुर को 14 रेड प्वाइंट्स, 11 टैकल प्वाइंट्स और 3 एक्स्ट्रा प्वाइंट्स मिले। वहीं, तमिल को 16 रेड प्वाइंट्स, 6 टैकल प्वाइंट्स, 2 आलआउट और 6 एक्स्ट्रा प्वाइंट्स मिले।

पहले हाफ के बाद जयपुर ने 13-11 से बढ़त बनाई। शुरुआत में जयपुर का दबदबा देखने को मिला और एक समय वो 6-2 से आगे हैं, यहां से तमिल थलाइवाज ने वापसी की और वो पिंक पैंथर्स को ऑलआउट करने के काफी करीब आए। हालांकि जयपुर ने न सिर्फ खुद को ऑलआउट होने से बचाया, बल्कि दो सुपर टैकल की वजह अपनी टीम को 2 अंकों को अहम बढ़त भी दिलाई। पहले हाफ में रेड में दोनों ही टीमों ने 7-7 अंक लिए, तो डिफेंस में तमिल को 4, तो जयपुर को 6 अंक मिले।

दूसरे हाफ की शुरुआत में भी तमिल थलाइवाज के पास जयपुर को ऑलआउट करने का मौका था, लेकिन जयपुर ने एक और सुपर टैकल करते हुए अपनी बढ़त में इजाफा किया। हालांकि राहुल चौधऱी ने एक ही रेड में जयुपर के बचे हुए दोनों डिफेंडर्स को आउट करके पिंक पैंथर्स को ऑलआउट किया। इसी वजह से मैच 17-17 से बराबरी पर आया, लेकिन जयपुर ने बोनस के जरिए कई महत्वपूर्ण पॉइंट हासिल किए और मैच में लगातार बढ़त को बरकरार रखा। अंत में जयपुर को दो रिव्यू से जो अतिरिक्त पॉइंट मिले, उसी वजह से वो मैच जीतने में कामयाब हुए।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं -
जयपुर पिंक पैंथर्स:

रेडर : लोकेश कौशिक, मिलिंडा चतुरंगा, नीलेश सालुंके, सुशील गूलिया, अजिंक्य अशोक पंवार, दीपक नरवाल, गुमान सिंह।
डिफेंडर : संदीप कुमार, अमित हुड्डा, सुनील सिद्धागावले, कर्मवीर, पवन टीआर।
ऑलराउंडर : नितिन रावल, दीपक निवास हुड्डा, डोंग ग्लू किम, विशाल, सचिन नरवाल, संतपन्नासेल्वम।

तमिल थलाइवाज:
रेडर : अजय ठाकुर, आनंद, राहुल चौधरी, शब्बीर बापू, वी अजीथ कुमार, विनीत शर्मा, यशवंत बिश्नोई।
डिफेंडर : अजीत, एम अभिषेक, पोनप्रतिभन, हिमांशु, मोहित छिल्लर, सागर, मिलाद शाईबेक।
ऑलराउंडर : हेमंत चौहान, मंजीत छिल्लर, रण सिंह, विक्टर ओबरॉय।

Story first published: Wednesday, August 21, 2019, 23:02 [IST]
Other articles published on Aug 21, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+