तेंदुलकर ने लगाया 40वां टेस्‍ट शतक

By Staff
नागपुर, 6 नवंबर: आस्ट्रेलिया के साथ नागपुर के विदर्भ क्रिकेट संघ मैदान पर खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने अपने करियर का चालीसवां टेस्‍ट शतक लगाते हुए भारत को मजबूती प्रदान की।

सबसे अधिक टेस्ट रन और शतकों का रिकार्ड अपने नाम रखने वाले तेंदुलकर ने 166 गेंदों पर 12 चौकों की मदद से 103 रन पूरे किए। सचिन ने कुल 109 रन बनाये। वो जॉनसन की गेंद पर आउट हुए। वहीं अपने करियर का 100वां टेस्ट में वीवीएस लक्ष्मण ने 64 रन बनाये।

पहले दिन के मैच की समाप्ति तक भारत का स्‍कोर पांच विकेट पर 311 रहा। सौरव गांगुली 27 और कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी 4 रन पर खेल रहे हैं।

इससे पहले भारत ने भोजनकाल तक तीन विकेट खोकर 122 रन बनाए थे। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय सलामी बल्लेबाजों ने अच्छी शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 98 रन जोड़े।

अपना पहला टेस्ट खेल रहे तमिलनाडु के सलामी बल्लेबाज मुरली विजय 53 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 33 रन बनाने में सफल रहे जबकि वीरेंद्र सहवाग ने 69 गेंदों पर नौ चौकों और एक छक्के की मदद से 66 रन बनाए।

सहवाग को अपना पहला टेस्ट खेल रहे स्पिनर जेसन क्रेजा ने बोल्ड किया जबकि विजय को शेन वॉटसन ने ब्रैड हेडिन के हाथों विकेट के पीछे कैच कराया। सलामी बल्लेबाजों ने अपने प्रदर्शन से काफी हद तक प्रभावित किया लेकिन पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ ने एक बार फिर निराश किया। द्रविड़ बिना खाता खोले क्रेजा की गेंद पर साइमन कैटिच के हाथों कैच होकर पवेलियन लौट गये।

Story first published: Thursday, November 6, 2008, 16:09 [IST]
Other articles published on Nov 6, 2008
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+