पूर्व कीवी कोच को IPL 2020 के होने की पूरी उम्मीद, ICC की बैठक में होगा फैसला
नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के चलते भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की तरफ से आयोजित की जाने वाली दुनिया की सबसे महंगी टी20 क्रिकेट लीग आईपीएल को भले ही अनिश्चितकाल के लिये टाल दिया गया है लेकिन पूर्व कीवी कोच और इंडियन प्रमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर टीम के क्रिकेट संचालन निदेशक माइक हेसन को अभी भी उम्मीद है कि इस साल इस टूर्नामेंट का आयोजन होकर रहेगा।
उनका मानना है कि इस टूर्नामेंट का आयोजन चाहे जब भी हो उसमें हिस्सा लेने के लिये उनकी टीम आरसीबी पूरी तरह से तैयार मिलेगी। स्टार स्पोर्टस के कार्यक्रम 'क्रिकेट कनेक्टेड' में शिरत करते हुए माइक हेसन ने यह बात कही।
और पढ़ें: जब सचिन को आउट करने के बाद काफी दुखी हुए थे शोएब अख्तर, कोहली को बताया लकी
उन्होंने कहा, 'हमें अब भी उम्मीद है कि चीजों में सुधार होगा और इस साल आईपीएल का आयोजन होगा। अगर ऐसा होता है तो मैं आपको आश्वस्त करता हूं कि आरसीबी इसके लिए तैयार रहेगा।'
इसके साथ ही माइक हेसन ने महामारी के चलते खेल को समय रहते रोकने के फैसले के लिये बीसीसीआई की तारीफ की और कहा कि इस मुश्किल समय को देखते हुए क्रिकेट गतिविधियों को रोकना सही फैसला था।
उन्होंने कहा, 'सभी की तरह हम भी शिविर के आयोजन से एक हफ्ता दूर थे, हमारी योजना भी तैयार थी। सभी चीजों को रोककर सही फैसला किया गया। बेशक इस समय अन्य प्राथमिकताएं हैं, जिन पर लोगों का ध्यान है।'
और पढ़ें: युवराज ने तोड़ी अफरीदी से दोस्ती, बताया कैसे शुरु करेंगे करियर की दूसरी पारी
गौरतलब है कि आईपीएल के 13वें संस्करण का आयोजन 29 मार्च से 24 मई तक तक होना था लेकिन कोरोना वायरस संक्रमण में भारत में दस्तक देने के साथ ही अंतर्राष्ट्रीय यातायात समेत खेल जगत की सभी गतिविधियों पर रोक लगा दी गई और देश लॉकडाउन में चला गया। फिलहाल लॉकडाउन को 31 मई तक के लिये बढ़ा दिया गया है, हालांकि इस बार खिलाड़ियों को अभ्यास की सुविधा देने के लिये सरकार ने बिना दर्शकों के स्टेडियम और स्पोर्टस कॉम्पलेक्स खोलने का फैसला किया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
