For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट से नमन ओझा ने संन्यास का ऐलान किया

नई दिल्ली। Naman Ojha retires from all formatof cricket: टीम इंडिया के विकेट कीपर बल्लेबाज नमन ओझा ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। नमन ओझा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और घरेलू क्रिकेट से आज 15 फरवरी को संन्यास का ऐलान कर दिया। नमन ओझा ने भारतीय टीम की ओर से टेस्ट, वनडे और टी-20 तीनों ही फॉर्मेट में खेला है। नमन ओझा ने एक टेस्ट मैच, एक वनडे और दो टी-20 मैच भारतीय टीम की ओर खेला है। ओझा ने वनडे और टी-20 में वर्ष 2010 में में तीनों ही फॉर्मेट में भारतीय टीम की ओर से खेला है जबकि 2015 में जिम्बाब्वे के टूर पर उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ एक टेस्ट मैच खेला है।

मध्य प्रदेश की ओर से नमन ओझा ने 20 सीजन तक घरेलू क्रिकेट में नमन ओझा ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में काफी मैच खेले हैं। उनके नाम रणजी ट्रॉफी में बतौर विकेट कीपर सर्वाधिक स्टंपिंग का रिकॉर्ड दर्ज है। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में ओझा ने 146 मैच खेले हैं और उनके नाम 9753 रन हैं, उन्होंने 41.67 के औसत से रन बनाए, इस दौरान उन्होंने 22 शतक, 55 अर्धशतक लगाए, जबकि उनका सर्वाधिक स्कोर 219 रन है।

आईपीएल में भी नमन ओझा ने 113 मैच खेले हैं, उन्होंने दिल्ली डेयरडेविल्स, राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से आईपीएल में खेला है। नमन ओझा ने डेविड वॉर्नर के साथ मिलकर 2012 में दूसरे विकेट के लिए 189 रनों की साझेदारी की थी जोकि आईपीएल के इतिहास में सबसे बड़ी साझेदारी है। ओझा आखिरी बार 2018 में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से मैच खेला था।

Story first published: Monday, February 15, 2021, 17:46 [IST]
Other articles published on Feb 15, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+