Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

9वीं की परीक्षा में सवाल...कौन है विराट कोहली की गर्लफ्रेंड?

मुंबई। टीम इंडिया के टेस्ट टीम के कैप्टन विराट कोहली अक्सर अपनी तथाकथित प्रेमिका अनुष्का शर्मा को लेकर चर्चा में रहते हैं। हालांकि दोनों पब्लिकली साथ-साथ दिखते तो हैं लेकिन कभी भी पब्लिकली एक-दूसरे के बारे में कोई कमेंट नहीं करते हैं। इसलिए कभी लोगों को लगता है कि अनुष्का, विराट की गर्लफ्रेंड हैंं और कभी लगता है कि नहीं हैंं।

ये एक जटिल प्रश्न है जिसका जवाब विराट-अनुष्का ही दे सकते हैं लेकिन हद तो तब हो गई जब इस सवाल को प्रश्नपत्र में शामिल कर लिया गया। जी हां हैरानी हुई ना आपको..लेकिन ये सच है... मुंबई के ठाणे से सटे भिवंडी स्थित चाचा नेहरु हिंदी हाईस्कूल में 9वीं कक्षा की वार्षिक फिजिकल ट्रेनिंग एग्जाम में छात्रों से सवाल पूछा गया है कि कौन है विराट कोहली की गर्लफ्रेंड?

आपको बता दें कि ये परीक्षा 13 अक्टूबर को हुई थी, जिसमें में रिक्त स्थानों की पूर्ति वाले सेक्शन में 6वां सवाल ये था कि कौन है विराट कोहली की गर्लफ्रेंड..जिसके तीन विकल्प थे...प्रियंका, अनुष्का और दीपिका। फिलहाल ये प्रश्नपत्र इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है।

मालूम हो कि पेपर के वायरल होने पर बच्चों के पैरेंटस का गुस्सा एकदम से भड़क गया है, उन्होंने कहा कि फिजिकल टेस्ट था इसलिए क्रिकेट से जुड़े प्रश्न पूछे जाने चाहिए थे ना कि क्रिकेटरों की पर्सनल लाइफ से जुड़ी बातें, स्कूल प्रशासन को इस बारे में सफाई देनी होगी, हालांकिप्रशासन ने इस पर कोई रियेक्शन नहीं दिया है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+