For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

NAM vs IRE: आयरलैंड को हराकर नामिबिया ने सुपर 12 में बनायी जगह, 8 विकेट से जीता मैच

T20 World Cup
Photo Credit: Twitter/T20WorldCup

नई दिल्ली। यूएई में खेले जा रहे टी20 विश्वकप 2021 का 11वां मैच शारजाह के मैदान पर नामिबिया और आयरलैंड की टीम के बीच खेला गया जो कि दोनों टीमों के लिये एक वर्चुअल नॉकआउट साबित हुआ। दोनों टीमों के लिये सुपर 12 में क्वालिफाई करने के लिये इस मैच में जीत जरूरी थी लेकिन अपना पहला टी20 विश्वकप खेलने पहुंची नामिबिया की टीम ने पहले गेंद से शानदार प्रदर्शन किया और फिर बल्लेबाजी में कप्तान गेर्हार्ड एरेसमस की कप्तानी पारी से टीम को 8 विकेट से हराकर सुपर 12 में पहुंचा दिया। नामिबिया की टीम ग्रुप ए में दूसरे स्थान पर रहते हुए सुपर 12 में पहुंची है और अगर श्रीलंका की टीम क्वालिफायर राउंड के आखिरी मैच में हार भी जाती है तो उसके बावजूद नेट रन रेट के आधार पर श्रीलंका की टीम पहले पायदान पर काबिज रहेगी।

इसका मतलब है कि नामिबिया की टीम ए2 में रहते हुए भारत, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, स्कॉटलैंड और अफगानिस्तान के ग्रुप में सुपर 12 में क्वालिफाई करेगी, जबकि श्रीलंका की टीम ए1 पर रहते हुए ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के ग्रुप में क्वालिफाई कर गई है। नामिबिया की टीम टी20 विश्वकप में पहली बार खेलने उतरी है जहां पर उसने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने पहले ही कैंपेन में सुपर 12 के लिये क्वालिफाई कर लिया है।

और पढ़ें: 'बुमराह से शाहीन अफरीदी की तुलना करना बेवकूफी', पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाज ने जसप्रीत को बताया नंबर 1 बॉलर

क्वालिफायर राउंड के इस अहम मैच में आयरलैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। आयरलैंड के लिये पॉल स्टर्लिंग (38) और केविन ओ ब्रायन (25) ने शानदार तरीके से पारी का आगाज करते हुए महज 7.1 ओवर में पहले विकेट के लिये 62 रनों की साझेदारी कर डाली। हालांकि स्कॉल्ट्ज ने स्टर्लिंग का विकेट लेकर इस साझेदारी को तोड़ा और यहां से आयरलैंड की टीम वापसी नहीं कर सकी।

आयरलैंड के बल्लेबाज इसके बाद वापसी नहीं कर सकी और निर्धारित 20 ओवर्स में 8 विकेट खोकर 125 रन ही बना सकी। नामिबिया के लिये जेन फ्रीलिंक ने 4 ओवर्स में 21 रन देकर 3 विकेट हासिल किये तो वहीं पर डेविड वीज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 22 रन देकर 2 विकेट चटकाये।

और पढ़ें: T20 WC में भिड़ंत से पहले स्कॉटलैंड के स्पिनर ने कोहली को दी वार्निंग, कहा- विराट को डरना चाहिये

जवाब में नामिबिया की टीम ने जबरदस्त बल्लेबाजी की और कप्तान एरेसमस (53) की अर्धशतकीय पारी और डेविड वीज (28) के दम पर 8 विकेट से जीत हासिल कर ली। नामिबिया की टीम के लिये इस मैच में ऑलराउंड प्रदर्शन करने वाले डेविड वीज को मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया। वीज ने नामिबिया के लिये लगातार दूसरे मैच में मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीता और अपनी टीम को सुपर 12 तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

Story first published: Friday, October 22, 2021, 19:23 [IST]
Other articles published on Oct 22, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+