Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

बेंगलुरु बुल्स ने तमिल थलाइवाज को 32-21 से हराया, पवन ने किया शानदार प्रदर्शन

नई दिल्ली। प्रो कबड्डी 2019 के 45वें मैच में बेंगलुरु बुल्स ने तमिल थलाइवाज को 32-21 से हराया। इसी के साथ बेंगलुरू ने अंक तालिका में 27 अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल कर लिया है जबकि तमिल अभी भी 20 अंकों के साथ सातवें स्थान पर है। बेंगलुरु बुल्स की यह 5वीं जीत रही। बेंगलुरू के लिए एक बार फिर पवन सहरावत ने सबसे आकर्षित प्रदर्शन किया जिसने सुपर 10 लगाया, तो डिफेंस में सौरभ नंदल ने हाई 5 लगाया। वहीं तमिल के दिग्गज रेडर राहुल चौधरी का प्रदर्शन काफी निराशानजक रहा, वो सिर्फ दो अंक ही हासिल कर पाए।

पहले हाफ के बाद बेंगलुरु बुल्स ने 17-10 से महत्वपूर्ण बढ़त दिलाई। बेंगलुरु बुल्स ने पवन सहरावत के दम पर बेहतरीन शुरुआत दिलाई। एक समय बैंगलोर की टीम ने छठे मिनट में तमिल थलाइवाज को ऑलआउट किया और 10-1 से विशाल बढ़त बनाई, लेकिन यहां से तमिल थलाइवाज ने भी वापसी की और 20 मिनट खत्म होते-होते दोनों टीम के अंतर को सिर्फ 7 कर दिया। बुल्स के लिए पवन ने सातवें सीजन में 100 पॉइंट पूरे किए और ऐसा करने वाले इस सीजन वो पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

दूसरे हाफ में तमिल थलाइवाज ने वापसी का प्रयास जरूर किया और साथ ही में उनके पास बुल्स को ऑलआउट करने का सुनहरा मौका था। हालांकि बुल्स ने खुद को बचाया और अपनी बढ़त में इजाफा किया। मैच के 38वें मिनट में बुल्स ने दूसरी बार तमिल को ऑलआउट दिया। इसी की बदौलत उन्होंने आसानी से जीत हासिल की।

इस मुकाबले में बेंगलुरू को 17 रेड प्वाइंट्स, 10 टैकल प्वाइंट्स, 4 आलआउट और 1 एक्सट्रा प्वाइंट्स मिले। वहीं, तमिल को 15 रेड प्वाइंट्स और 16 टैकल प्वाइंट्स प्वाइंट्स मिले। बेंगलुरू को यह इस सीजन में पिछली 2 हार के बाद जीत मिली है। इस मैच से पहले बेंगलुरू को अपने आखिरी दोनों मैचों में हार मिली थी जो यूपी योद्धा व हरियाणा स्टीलर्स के हाथों मिली थी।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं -
तमिल थलाइवाज की टीम :

रेडर : अजय ठाकुर, आनंद, राहुल चौधरी, शब्बीर बापू, वी अजीथ कुमार, विनीत शर्मा, यशवंत बिश्नोई।
डिफेंडर : अजीत, एम अभिषेक, पोनप्रतिभन, हिमांशु, मोहित छिल्लर, सागर, मिलाद शाईबेक।
ऑलराउंडर : हेमंत चौहान, मंजीत छिल्लर, रण सिंह, विक्टर ओबरॉय।

बेंगलुरु बुल्स की टीम :
रेडर :
बंटी, लाल मेहर यादव, पवन कुमार सहरावत, रोहित कुमार, सुमित सिंह, विनोद कुमार।
डिफेंडर : मोहित सहरावत, राजू लाल चौधरी, विजय कुमार, महेंद्र सिंह, अमन, संदीप, सौरभ नंद, अजय, अमिल शेरॉन, अंकित।
ऑलराउंडर : आशीष कुमार, संजय श्रेष्ठ।

Story first published: Saturday, August 17, 2019, 21:42 [IST]
Other articles published on Aug 17, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+