Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

चंद्रयान-2 की सफल लॉन्चिंग के बाद हरभजन सिंह ने पाकिस्तान को किया ट्रोल

नई दिल्ली: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) के चंद्रयान-2 मिशन की हालिया सफलता से क्रिकेट जगत भी अछूता नहीं है। तमाम दिग्गज भारतीय क्रिकेटरों ने इस मिशन की सफलता के लिए इसरो को बधाईयां दी हैं। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने जहां इस मौके को देश के गर्व का क्षण बताया है तो सचिन ने भी इसरो को बधाईयां दी है। इसी बीच हरभजन सिंह का ट्वीट सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रहा है।

दरअसल हरभजन ने चंद्रयान2 मिशन की सफलता के जरिए जिस तरह से पाकिस्तान को ट्रोल किया है वह काफी वाह-वाही बटोर रहा है। लोगों को भज्जी का ह्यूमर भी काफी पसंद आ रहा है। हरभजन ने पाकिस्तान समेत कुछ अन्य देशों के झंडों के साथ एक लाइन लिखते हुए कहा है- कुछ देशों के झंडों पर चांद बना हुआ है। उसके बाद उन्होंने भारत के साथ कुछ चुनिंदा देशों के झंडे दिखाते हुए दूसरी लाइन में लिखा- जबकि कुछ देशों ने चांद पर अपने झंडे गाड़ दिए हैं।

बता दें कि पहली लाइन में जहां पाकिस्तान के अलावा अल्जीरिया, तुर्की, मालदीव्स, मॉरिटानिया, ट्यूनीशिया, लीबिया, मलेशिया और अजरबेजान हैं तो दूसरी लाइन में यूएस, भारत, चाइना और रूस के झंडे हैं। अभी तक इन्हीं चार देशों ने अपने चांद मिशन को सफलता पूर्वक पूरा किया है।

गौरतलब है कि 43.4 मीटर लंबा और 640 टन वजनी रॉकेट जिसका नाम बाहुबली था, 3.8 टन के चंद्रयान-2 स्पेशलक्राफ्ट को लेकर गया था। इस मिशन की सफलतापूर्वक लॉन्चिंग सोमवार को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से की गई थी।

विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर की प्रतिक्रियाएं आप यहां पर देख सकते हैं-

इसके अलावा चेतेश्वर पुजारा और वीरेंद्र सहवाग ने भी इसरो को बधाई दी है-

Story first published: Tuesday, July 23, 2019, 15:35 [IST]
Other articles published on Jul 23, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+