सुपर ओवर टाई होने के बावजूद कैसे वर्ल्ड कप चैंपियन बना इंग्लैंड
नई दिल्ली। इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड को रोमांचक हुए फाइनल मुकाबले में हराकर आईसीसी विश्व कप 2019 का खिताब अपने नाम कर लिया है। इंग्लैंड पहली बार खिताब जीताने में कामयाब हुआ, वहीं न्यूजीलैंड लगातार दूसरी बार फाइनल में हारा। इससे पहले 2015 में आस्ट्रेलिया से उन्हें फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि न्यूजीलैंड ने आसानी से इंग्लैंड को खिताब नहीं जीतने दिया। आखिरी पल तक दोनों देशों के फैंस की सांसे अटकी, रहीं। मैच सुपर ओवर में गया, जहां दोनों टीमों ने 15-15 रन बनाए, लेकिन विजेता इंग्लैंड घोषित हुई। आखिर क्यों? आइए जानें-
इसलिए विजेता घोषित हुआ इंग्लैंड
दरअसल, इंग्लैंड सवार्धिक बाउंड्री लगाने के तहत विजेजा घोषित किया गया। यानि कि अगर सुपरओवर में भी दोनों टीमें बराबर का स्कोर करें तो फिर विजेता टीम उसे घोषित किया जाता है जिसने मैच में सबसे ज्यादा बाउंड्री लगाई हों। ऐसे में इंग्लैंड के नाम सर्वाधिक बाउंड्री थी। इंग्लैंड की पारी में 22 चाैके व 2 छक्के निकले थे, जबकि न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने कुल मिलाकर 14 चाैके व 2 छक्के लगाए थे।
ऐसा रहा इंग्लैंड के लिए सुपर ओवर
इंग्लैंड के लिए सुपर ओवर में बल्लेबाजी करने के लिए बेन स्टोक्स व जोस बटलर आए। वहीं न्यूजीलैंड के लिए ओवर फेंकने आए ट्रेंट बोल्ट।
पहली गेंद- 3 रन
दूसरी गेंद- 1 रन
तीसरी गेंद- 4 रन
चाैथी गेंद- 1 रन
पांचवीं गेंद- 2 रन
छठी गेंद- 3 रन
कुल- 15 रन आए
ऐसा रहा न्यूजीलैंड के लिए सुपर ओवर
न्यूजीलैंड के लिए बल्लेबाजी करने आए मार्टिन गुप्टिल व जेमस नीशम। वहीं जोफ्रा आर्चर गेंदबाजी करने आए जिन्होंने इंग्लैंड को जीत दिलाई।
पहली गेंद- वाइड, 1 रन
पहली गेंद- 2रन
दूसरी गेंद- 6 रन
तीसरी गेंद- 2 रन
चाैथी गेंद- 2 रन
पांचवीं गेंद- 2 रन
छठी गेंद- 1 रन
कुल- 15 रन आए
कुल- 15 रन आए
ऐसा रहा था मैच
इससे पहले न्यूजीलैंड ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लेते हुए इंग्लैंड के सामने 242 रनों का लक्ष्य रखा। हेनरी निकोलस ने 55 तो टाॅम लाथम ने 47 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड टीम ने भी जोस बटलर की नाबाद 84 रनों की पारी की बदाैलत 50 ओवर में 241 रन बनाकर मैच टाई कर दिया। फिर जीत का फैसला सुपरओवर में हुआ।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
