कोलकाता के एयरपोर्ट पर परेशान हुए धोनी, सामान उठाकर ले गया कोई दूसरा शख्स
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व महान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय विमानतल एयरपोर्ट पर उस समय परेशानी में आ गए, जब उनका सामान कोई दूसरा शख्स उठाकर ले गया। हालांकि यह अनजाने में हुआ। धोनी सोमवार को एक निजी कार्यक्रम के लिए कोलकाता पहुंचे थे। धोनी को भी नहीं था कि उनका लगेज किसी अन्य यात्री के साथ बदल गया है, लेकिन बाद में जब उन्होंने लगेज देखा तो वह उनका लगेज नहीं था। आनन-फानन में धोनी ने इसकी जानकारी एयरलाइन कंपनी को दी।

एयरलाइन ने नहीं मानी गलती
एयरलाइन ने धोनी की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए उस यात्री से संपर्क किया जिन्होंने उनका लगेज उठा लिया था। कुछ घंटों बाद एयरलाइन ने धोनी को उनका लगेज साैंप दिया। वहीं मीडियाकर्मियों ने जब इसपर बात करना चाही तो एयरलाइन ने अपनी गलती मानने से मना कर दिया। उनके अनुसार, यह सब अनजाने में हुआ है। बता दें कि धोनी ने स्टूडियोनेक्सट के साथ करार किया है जिसके तहत वह उनकी सीरीज में वक्ता का रोल निभायेंगे और इस सीरीज के दौरान सेना के पुरस्कृत अधिकारियों की कहानियां सुनाएंगे।

शो में सुनाएंगे सैनिकों की शौर्यगाथा
आधिकारिक सूत्र ने कहा, ' जी हां, एमएस धोनी इस सीरीज का हिस्सा हैं और वह अपने शो में परमवीर चक्र और अशोक चक्र पुरस्कार से सम्मानित देश के बहादुर सैनिकों की शौर्यगाथा सुनायेंगे। इस शो में सेना के अधिकारियों की रोमांचक कहानियों के साथ ही एक्सलूसिव लोकेशन और खास हथियार सामग्री भी देखने को मिलेगी।'

IPL के बाद जुड़ सकते हैं टीम से
वहीं टीम में उनकी वापसी को लेकर कोच रवि शास्त्री ने भी अपनी बात रखी है। शास्त्री ने हालांकि साफ संकेत दे दिए हैं कि धोनी की वापसी फिलहाल इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) से पहले नहीं होने वाली है। कोच शास्त्री ने इंडिया टुडे से धोनी की वापसी पर बात करते हुए कहा, 'हो सकता है धोनी अगले साल होने जा रहे आईपीएल के बाद ही टीम से जुड़ें।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
