IPL के चलते 86 साल में पहली बार टल सकता है भारत का यह बड़ा क्रिकेट टूर्नामेंट
नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के चलते अब तक जान-माल के अलावा आर्थिक रूप से भी भारी नुकसान हो चुका है। खेल जगत में भी इसकी भारी मार देखने को मिली है। कोरोना के चलते सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाले खेलों में क्रिकेट भी शामिल है। इसके चलते अब तक कई बड़े टूर्नामेंट को रद्द किया जा चुका है या फिर अनिश्चितकाल के लिये टाला जा चुका है। टाले गये क्रिकेट टूर्नामेंट में भारत में आयोजित होने वाला आईपीएल भी है जिसके 13वें सीजन के आयोजन को लेकर अभी भी अटकलें लगाई जा रही हैं कि इसे सितंबर-नवंबर के टाइम स्लॉट में आयोजित कराया जा सकता है।
और पढ़ें: कोरोना वायरस के बीच इस गेंदबाज ने शुरु की आउटडोर ट्रेनिंग, बने पहले भारतीय खिलाड़ी
हालांकि अगर ऐसा हुआ तो बीसीसीआई को 4 हजार करोड़ रुपये का आर्थिक नुकसान होने से बच जायेगा लेकिन साथ ही कुछ ऐसा होगा जो पिछले 86 में आज तक नहीं हुआ।
और पढ़ें: ICC ने टेस्ट क्रिकेट में गेंदबाजों के लिये बनाया बड़ा नियम, वापसी करने में लगेंगे 3 महीने

पहली बार टल सकता है भारत का यह बड़ा क्रिकेट टूर्नामेंट
भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज अतुल वासन के अनुसार अगर आईपीएल 2020 का आयोजन सितंबर-नवंबर के टाइम स्लॉट में होता है तो 1934 में शुरु हुई घरेलू क्रिकेट की सबसे बड़ी ट्रॉफी रणजी टूर्नामेंट को पहली बार टालना पड़ सकता है। उल्लेखनीय है कि रणजी ट्रॉफी के 86 साल के इतिहास में कभी भी यह ट्रॉफी किसी भी कारण से रद्द या स्थगित नहीं हुई है।
रणजी ट्रॉफी के आयोजन को लेकर अतुल वासन ने कहा,' मैं इस साल रणजी ट्रॉफी का आयोजन होते हुए नहीं देख रहा हूं, क्योंकि बहुत सारी टीमें हैं, बहुत सारे मैच हैं और बहुत ज्यादा यात्राएं भी करनी पड़ेंगी। उड़ानों को लेकर भी अभी कुछ पता नहीं है, जिसके कारण अब कुछ विंडो में होता हुआ नहीं नजर आ रहा है। बजट बनाना पड़ता है, और हम नहीं जानते हैं कि कितनी उड़ानें शुरू होंगी, कितने खिलाड़ियों को मिलेगा और टिकट की लागत कितनी है।'

IPL के चलते विजय हजारे और मुश्ताक अली का आयोजन भी होगा कठिन
अतुल वासन का मानना है कि बीसीसीआई भी इस समय आर्थिक समस्याओं का सामना कर रही है जिसके चलते बोर्ड के लिये घरेलू सत्र में आईपीएल का आयोजन सबसे जरूरी है, जिसके लिये अभी सितंबर-नवंबर की विंडो नजर आ रही है। हालांकि यह तभी संभव है जब टी20 विश्व कप को टाल दिया जायेगा। इस स्थिति में बीसीसीआई बड़ी मुश्किल से सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट और विजय हजारे का आयोजन कर पायेगा। ऐसे में रणजी ट्रॉफी के आयोजन के आसार दूर-दूर तक नजर नहीं आ रहे हैं।

आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे हैं घरेलू खिलाड़ी
गौरतलब है कि घऱेलू क्रिकेट की अनिश्चितता के पीछे आर्थिक समस्या का सबसे बड़ा योगदान रहेगा जिससे बोर्ड को अभी औऱ जूझना पड़ सकता है। फिलहाल किसी तरह से मैदान पर क्रिकेट को वापस लाने का प्रयास किया जा रहा है जो कि इस समय सबसे अहम हैं। अगर बीसीसीआई ने इस बार घरेलू टूर्नामेंट का आयोजन नहीं किया तो फिर इस स्तर प खेलने वाले खिलाड़ियों को भी आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है।
हालांकि इसके बारे में बीसीसीआई को कुछ बड़ा विकल्प जरुर निकलना होगा जिससे घरेलू खिलाड़ियों के आर्थिक हित के बारें में भी सोचा जा सके। अब देखना होगा की सौरव गांगुली इसको लेकर क्या फैसला लेते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
