बीसीसीआई में कोई मतभेद नहीं : ललित मोदी
शुक्रवार को किंग्स इलेवन पंजाब और डेक्कन चार्जर्स के बीच धर्मशाला क्रिकेट मैदान पर खेले जाने वाले मुकाबले के लिए यहां पहुंचे मोदी ने गग्गल हवाई अड्डे से बाहर निकलने के बाद पत्रकारों से यह बात कही।
मोदी ने कहा, "बीसीसीआई के सदस्यों के बीच किसी प्रकार का मतभेद नहीं है। आईपीएल मैच पुनर्निधारित कार्यक्रम के तहत खेले जाएंगे और सरकार को जरूरत संबंधी हर जानकारी मुहैया कराई जाएगी।"
आयकर विभाग ने विभिन्न फ्रेंचाइजी टीमों में हिस्सेदारी रखने वाले लोगों की वित्तीय स्थिति की गुरुवार को जांच शुरू की।
इस संबंध में आयकर अधिकारियों ने गुरुवार को मुंबई स्थित बीसीसीसीआई और आईपीएल दफ्तर को खंगाला। साथ ही आयकर अधिकारियों ने मोदी के साथ पूछताछ भी की। आयकर विभाग ने इसे नियमित प्रक्रिया करार दिया।
इससे एक दिन पहले आयकर विभाग ने कोच्चि फ्रेंचाइजी टीम का मालिकाना हक रखने वाले लोगों की वित्तीय स्थिति की जांच शुरू की थी। इस फ्रेंचाइजी टीम के बारे में कहा जा रहा है कि इसमें विदेशों से अवैध तरीके से लाया गया पैसा लगाया गया है।
मोदी ने कोच्चि फ्रेंचाइजी और बीसीसीआई द्वारा धर्मशाला में बुलाई गई आपात बैठक के बारे में कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा, "हम यहां मैच देखने आए हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications