For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

पीएम मोदी का तारीफों से भरा खत पाकर गदगद हुए युवराज सिंह, शेयर की फोटो

धाकड़ भारतीय बल्लेबाज युवराज सिंह पीएम मोदी से तारीफों से भरा खत पाकर गदगद हो गए हैं।

नई दिल्ली। धाकड़ भारतीय बल्लेबाज युवराज सिंह पीएम मोदी से तारीफों से भरा खत पाकर गदगद हो गए हैं। भारतीय टीम के श्रीलंका दौरे से नजरअंदाज किए गए युवराज सिहं की खुशी का उस समय ठिकाना नहीं रहा जब खुद पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्हें एक लेटर भेजा। बाएं हाथ के बल्लेबाज युवराज सिंह एक गैर-लाभकारी संगठन यूवीकैन चलाते है। जो कैंसर से लड़ने और घातक बीमारी के बारे में जागरुकता फैलाने का काम करता है। यूवी ने यह पहल जुलाई 2012 में शुरू की थी।

पीएम ने इस खत में युवराज सिंह द्वारा उनके यूवीकैन फाउंडेशन के माध्यम से किए जा रहे सामाजिक कार्यों के लिए तारीफ की है। पीएम मोदी ने युवराज सिंह की तारीफ करते हुए लिखा कि वे और उनकी संस्था यूवीकैन फाउंडेशन शानदार काम कर रही है। पीएम मोदी ने लिखा कि 'प्रिय युवराज, आपका खत पाकर बहुत खुशी हुई, मुझे सामाजिक कार्यों के प्रति आपके गहरे लगाव और सामाजिक कार्यों के लिए आपके फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे कामों के बारे में जानकार खुशी हुई। एक बेहतरीन क्रिकेटर और कैंसर को हराने वाले आपसे कई भारतीय प्रेरणा लेते हैं। आप ऐसे ही उत्साह और जज्बे के साथ समाज की सेवा करते रहे।'

पीएम मोदी से मिले प्रोत्साहन पत्र को शेयर करते हुए युवराज सिंह ने लिखा- 'माननीय श्री नरेंद्र मोदी द्वारा इतना प्रेरक खत मिलना यूवीकैन में हम सभी के लिए बहुत ही सम्मान की और विशेष बात है। यूवीकैन में हमारा भरोसा है कि हम सब मिलकर दुनिया बदल सकते हैं। आपको जो मिला है और आप जो करते हैं उससे फर्क पैदा होता है. किसी और की जिंदगी को बेहतर बनाना और दुनिया में बदलाव लाने से बड़ा और कोई सम्मान नहीं है।'

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:19 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+