पाक को पटककर नेत्रहीनों का वर्ल्ड कप जीतने वाली क्रिकेट टीम को मोदी का सलाम
नई दिल्ली। पूरा देश बस इसी बात पर चर्चा करने में लगा है कि वर्ष 2015 में ऑस्ट्रेलिया में होने वाला वर्ल्ड कप भारत जीतेगा या नहीं? क्या भारत 15 फरवरी को वर्ल्ड कप के अपने पहले मैच में पाकिस्तान को हरा पाएगा? लेकिन जब भारतीय क्रिकेट टीम ने पाक को हराकर ब्लाइंड वर्ल्ड कप पर अपना कब्जा किया तो किसी ने भी एक शब्द नहीं कहा। मगर खुद पीएम मोदी ने इन्हें गले से लगाया।
पाकिस्तान को हराकर जीता वर्ल्ड कप
भारतीय टीम ने चार दिन पहले पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर वर्ल्ड कप पर अपना कब्जा किया है। इस जीत के बाद से ही खिलाड़ियों में खासा उत्साह था लेकिन जब प्रधानमंत्री की ओर से उन्हें इनवाइट गया तो यह उत्साह दोगुना हो गया।
An evening that I will cherish! Met the Indian Team that won the Blind Cricket World Cup & made India proud. pic.twitter.com/SEtNY2itZb
— Narendra Modi (@narendramodi) December 10, 2014 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर खिलाड़ी से व्यक्तिगत तौर पर मिले और उसकी काबिलियत की खुलकर तारीफ की। मोदी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इन खिलाड़ियों के साथ फोटोग्राफ पोस्ट की हैं।
Durga Rao is a true champion. From a poor background, lost his father at an early age. Bats & fields well. pic.twitter.com/YNU1ErdofS
— Narendra Modi (@narendramodi) December 10, 2014 मोदी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि इन खिलाड़ियों ने देश का नाम ऊंचा किया है और उनसे मिलकर वाकई काफी खुशी हुई है। फाइनल मैच केपटाउन में खेला गया था। 40 ओवरों के इस मैच में सात विकेट खोकर 389 रन बनाए थे। भारत ने 39.4 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल किया और वर्ल्ड कप पर अपना कब्जा कर लिया।
Veeresh HR got into the team in this World Cup. Before that played for Karnataka & South Zone. pic.twitter.com/wT7iBf2izM
— Narendra Modi (@narendramodi) December 10, 2014 - Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
