Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आईपीएल: सचिन और कालिस पर रहेंगी निगाहें

इस सेमीफाइनल में मुंबई की जीत का दारोमदार बहुत हद तक कप्तान सचिन पर निर्भर करेगा। टीम की जीत में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने टूर्नामेंट के इस संस्करण में खेले 13 मैचों में 51 की औसत से 561 रन बनाए हैं। इनमें पांच अर्धशतक भी शामिल हैं। मुंबई की ओर से सौरभ तिवारी, अंबाती रायडू और केविन पोलार्ड जैसे बल्लेबाज भी अपनी टीम को फाइनल की राह दिखा सकते हैं। गेंदबाजी में जहीर खान, लसिथ मलिंगा और हरभजन की तिकड़ी अहम साबित हो सकती है।

मुंबई की ओर से सचिन तो रॉयल चैलेंजर्स की ओर से कालिस पूरी लय में हैं। यह बात दीगर है कि बीते कुछ मैचों में उनका प्रदर्शन औसत रहा है। अपनी टीम को सेमीफाइनल में पहुंचाने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने इस संस्करण में खेले 14 मैचों में अब तक 54.2 की औसत से 542 रन बना हैं। इसमें उनके 6 अर्धशतक भी शामिल हैं। वैसे उनके अलावा रॉबिन उथप्पा और राहुल द्रविड़ जैसे बल्लेबाज भी पूरी लय में हैं।

वैसे इस संस्करण में दोनों टीमें दो बारे आमने-सामने हुई हैं। 20 मार्च को हुए पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स ने मुंबई को सात विकेट से हरा दिया था। बीते 17 अप्रैल को हुए दूसरे मैच में मुंबई ने रॉयल चैलेंजर्स को 57 रनों से हरा दिया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:34 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+