सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हारा भारत, टीम के प्रदर्शन पर पीएम मोदी ने कही ये बात
नई दिल्ली। क्रिकेट वर्ल्डकप के सेमीफाइनल मैच में भारतीय टीम की न्यूजीलैंड से हार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निराशाजनक कहा है। हालांकि मोदी ने भारतीय क्रिकेट टीम के जुझारुपन के लिए खिलाड़ियों की तारीफ की है। बुधवार को इंग्लैंड के मैनचेस्टर में खेले गए सेमीफाइनल में भारत की टीम न्यूजीलैंड से 18 रन से हारकर बाहर हो गई है।

टीम इंडिया के प्रदर्शन पर पीएम मोदी ने किया ये ट्वीट
प्रधानमंत्री ने सेमीफाइनल के नतीजे के बाद ट्वीट किया है। ट्वीट में मोदी ने कहा, नतीजा परेशान करने वाला है लेकिन जिस तरह से टीम आखिर तक लड़ी, वो देखना अच्छा लगा। भारतीय टीम ने पूरे टूर्नामेंट में गेंद, बल्ले और फील्डिंग में तगड़ा खेल दिखाया। इसके लिए हमें टीम पर गर्व है। हार-जीत खेल का हिस्सा है, हम टीम को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं।

'भारतीय टीम ने पूरे टूर्नामेंट में गेंद, बल्ले और फील्डिंग में तगड़ा खेल दिखाया'
मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले गए सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड की क्रिकेट टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी की। भारतीय गेंदबाजों की अच्छी गेंदबाजी के सामने न्यूजीलैंड की टीम ने 239 रन बनाए। इसके जवाब में उतरी भारत की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और उसके ऊपरी क्रम के बल्लेबाद पूरी तरह से फेल होो गए। ओपनर के एल राहुल, रोहित शर्मा और तीसरे नंबर पर आए विराट कोहली एक-एक रन बनाकर आउट हुए। भारत की ओर से सबसे ज्यादा 77 रन रविंद्र जडेजा ने और एम एस धोनी ने 50 रन बनाए लेकिन हार से टीम को नहीं बचा सके।

बारिश के चलते दो दिन तक चला मैच
भारत और न्यूजीलैंड के बीच से मैच दो दिन तक चला। मंगलवार को न्यूजीलैंड की टीम बल्लेबाजी कर रही थी तो बारिश आ गई। जिसके बाद खेल नहीं हो सका। बुधवार को न्यूजीलैंड ने अपने बचे ओवर खेले और फिर भारत ने बल्लेबाजी की। इस जीत के साथ न्यूजीलैंड की टीम लगातार दूसरी बार वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंच गई है। 2015 में खेले गए वर्ल्डकप में न्यूजीलैंड की टीम उपविजेता रही थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
