ट्वेंटी-20 विश्व कप : श्रीलंका के लिए करो या मरो की स्थिति
दोनों मुकाबले गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेले जाने हैं। श्रीलंका के लिए ग्रुप-बी का यह मैच काफी महत्वपूर्ण होगा क्योंकि न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना पहला मैच गंवाने के बाद उसके सामने सुपर-8 दौर में पहुंचने का संकट पैदा हो गया है। यह मैच हारने की सूरत में वह सुपर-8 की दौड़ से बाहर हो जाएगा।
जिंबाब्वे की टीम ने अभ्यास मैच में पाकिस्तान को हराया था और अब वह बिना किसी दबाव के श्रीलंकाई टीम से भिड़ेगी। उसका अगला मुकाबला न्यूजीलैंड के साथ होना है, जो कि श्रीलंका को हराकर पहले ही पूरे अंक हासिल कर चुका है। इस लिहाज से जिंबाब्वे के लिए यह मैच जीतना बेहद जरूरी होगा। यह मैच जीतने की सूरत में वह सुपर-8 में पहुंच जाएगा। इसके बाद न्यूजीलैंड के साथ होने वाला उसका मुकाबला भी उसके सुपर-8 में पहुंचने की राह में रोड़े नहीं अटका पाएगा।
उधर, मेजबान वेस्टइंडीज का सामना इंग्लैंड के साथ होगा। मेजबान टीम आयरलैंड को हराकर विजयी शुरुआत कर चुकी है और यह मैच जीतकर वह ग्रुप-डी में सबसे ऊपर पहुंच जाएगी। इस मैच में हार से उसका समीकरण बदल सकता है क्योंकि इसके बाद उसे आयरलैंड और इंग्लैंड के साथ होने वाले मैच के नतीजे पर ध्यान लगाना होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications