एटीपी रैंकिंग : मरे को एक स्थान का फायदा
मरे पिछले सप्ताह तालिका में पांचवें स्थान पर थे लेकिन इस सप्ताह वह चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने अर्जेटीना के खिलाड़ी जुआन मार्टिन डेल पोटरो का स्थान लिया है।
तालिका में स्विट्जरलैंड के खिलाड़ी रोजर फेडरर शीर्ष पर कायम हैं जबकि सर्बियाई खिलाड़ी नोवाक जोकोविक ने दूसरा स्थान बनाए रखा है। स्पेन के राफेल नडाल तीसरे क्रम पर हैं।
नडाल ने रविवार को रोम मास्टर्स खिताब जीतकर इस स्थान पर अपनी स्थिति मजबूत की है। नडाल ने अपने देश के डेविड फेरर को हराकर पांचवीं बार खिताब पर कब्जा किया। वह अब तक 17 मास्टर्स खिताब जीत चुके हैं।
शीर्ष-10 खिलाड़ियों की सूची में इसके अलावा और कोई परिवर्तन नहीं देखने को मिला है। रूस के निकोली डेवीडेंको छठे, स्वीडन के रोबिन सोल्डरलिंग सातवें, अमेरिका के एंडी रॉडिक आठवें, स्पेन के फर्नादो वर्दास्को नौवें और फ्रांस के जो विल्फ्रेड त्सोंग दसवें स्थान पर हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications