Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

नसीरुद्दीन शाह ने बताया अपने पसंदीदा भारतीय क्रिकेटर का नाम, कोहली-रोहित शामिल नहीं

नई दिल्लीः अगर इस समय किसी भी क्रिकेट के शौकीन शख्स से मौजूदा समय के महानतम क्रिकेटर के बारे में बात की जाए तो वह विराट कोहली और रोहित शर्मा के नाम के बगैर पूरी नहीं होती। कोहली को इस दौर का सबसे महान ओवरऑल क्रिकेटर और रोहित को वनडे प्रारूप का सबसे महान ओपनर के तौर पर देखना आम बात हो गई है।

भारत के कप्तान विराट कोहली और उप-कप्तान रोहित शर्मा के दुनिया भर में, खासकर भारत में लाखों प्रशंसक हैं।

नसीरुद्दीन शाह के पास इस सवाल का एक अलग जवाब है-

नसीरुद्दीन शाह के पास इस सवाल का एक अलग जवाब है-

भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों से पूछें कि उनके वर्तमान पसंदीदा क्रिकेटर कौन हैं, और इस बात की बहुत अधिक संभावना है कि उनमें से ज्यादातर विराट कोहली या रोहित शर्मा को कहेंगे। लेकिन बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के पास इस सवाल का एक अलग जवाब है।

आकाश चोपड़ा ने बताया टीम इंडिया में कप्तान कोहली के अगले उत्तराधिकारी का नाम

इंडियन प्रीमियर लीग शुरू होने के लिए पूरी तरह से तैयार है और प्रतिष्ठित टी 20 टूर्नामेंट हमेशा बॉलीवुड से जुड़ा हुआ है। अब, वेबसाइट 'फिल्म कम्पेनियन' ने अभिनेता नसीरुद्दीन शाह से बात की और उनसे क्रिकेट से जुड़े कुछ सवाल पूछे।

फिल्म स्टार ने कहा- रविचंद्रन अश्विन

फिल्म स्टार ने कहा- रविचंद्रन अश्विन

रुपहले पर्दे पर अपने दमदार अभिनय के लिए चर्चित शाह, जो इस खेल के शौकीन हैं, से जब उनके वर्तमान पसंदीदा क्रिकेटर का नाम पूछा गया, तो अनुभवी फिल्म स्टार ने कहा: "रविचंद्रन अश्विन"।

अश्विन को भी देश में काफी फॉलो किया जाता है, और बहुत से युवा नवोदित क्रिकेटर इस बात की प्रशंसा करते हैं कि ऑफ स्पिनर अपने विश्वास और विचारों को व्यक्त करने से कभी नहीं कतराते।

अश्विन पिछले आईपीएल सीजन से काफी मुखर रहे हैं जब उन्होंने जोस बटलर को मांकडिग किया था और चौतरफा आलोचना के बावजूद उन्होंने स्पष्ट किया था वे नियमों के दायरे में रहकर कुछ भी गलत नहीं कर रहे हैं। अश्विन तब से मुखर रहे हैं और उन्होंने क्रिकेट के कई अनछुए पहलुओं पर अपनी राय प्रकट की है।

भारत के ऑल-टाइम कप्तान के तौर पर लिया ये नाम-

भारत के ऑल-टाइम कप्तान के तौर पर लिया ये नाम-

इसके अलावा शाह से सभी समय के सर्वश्रेष्ठ भारतीय क्रिकेट कप्तान का नाम भी पूछा गया और उन्होंने कहा: "मंसूर अली खान"।

आईपीएल 2020 19 सितंबर से शुरू हो रहा है और विराट कोहली की अगुवाई वाली आरसीबी अपनी पहली आईपीएल ट्रॉफी जीतना चाहती है तो वहीं दूसरी ओर रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस, जो गत विजेता हैं, ट्रॉफी को बरकरार रखने और पांचवी बार चैंपियन बनने के लिए उत्सुक होगी।

Story first published: Tuesday, September 15, 2020, 13:11 [IST]
Other articles published on Sep 15, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+