Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

जानिए कौन है क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर बलात्कार का आरोप लगाने वाली महिला

नई दिल्ली। मौजूदा पीढ़ी में फुटबॉल के खिलाड़ियों का जिक्र जब भी आता है तो क्रिस्टियानो रोनाल्डो का नाम अमूमन सबसे पहले आता है। अपने खेल स्टाइल और कौशल के लिए खासे मशहूर रोनाल्डो का नाम इस बार गलत कारणों से चर्चा में है। अमेरिका की एक महिला ने रोनाल्डो पर बलात्कार का आरोप लगाया है।
इस खबर से पूरे फुटबॉल जगत में सनसनी मच गई है। हालांकि रोनाल्डो ने इस आरोप को खारिज करते हुए इसे प्रचार करने का तरीका बताया है।

किसने लगाया है आरोप?

किसने लगाया है आरोप?

अमेरिकी महिला कैथरीन मेयोर्गा का कहना है कि रोनाल्डो ने साल 2009 में लॉस वेगास के एक होटल के कमरे में मेरे साथ बलात्कार किया था। इसके बाद रोनाल्डो ने इस बात का खुलासा न करने की शर्त पर मुझे 375,000 अमेरिकी डॉलर (288,000 पाउंड) दिए थे। रोनाल्डो ने एक एग्रीमेंट पर साइन भी कराया था, जिसमें लिखा था कि इस घटना का जिक्र किसी के साथ नहीं करना था।

स्कूल टीचर रह चुकीं है कैथरीन:

स्कूल टीचर रह चुकीं है कैथरीन:

34 साल की कैथरीन मेयोर्गा स्कूल टीचर रह चुकी हैं। कुछ सालों तक उन्होंने मॉडलिंग भी की थी। साल 2009 में जब रोनाल्डो की कैथरीन से मुलाकात हुई थी, तब वह रेन नाइटक्लब में काम करती थी। उस समय उनकी उम्र 25 साल थी।

शादीशुदा हैं कैथरीन:

शादीशुदा हैं कैथरीन:

कैथरीन शादीशुदा हैं लेकिन अपने पति से दूर रहती हैं। उनके पहले पति के बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।साल 2008 में दोनों की शादी हुई थी, लेकिन 1 साल बाद ही दोनों अलग रहने लगे। कैथरीन नेवाडा स्टेट के लास वेगास की रहने वाली हैं।

पुर्तगाल की टीम से बाहर रोनाल्डो:

पुर्तगाल की टीम से बाहर रोनाल्डो:

दुष्कर्म के आरोप के चलते क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम से बाहर कर दिया गया है। उन्हें 11 अक्टूबर को पोलैंड में होने वाली यूईएफए नेशन्स लीग के मैच और 14 अक्टूबर को फ्रेंडली मुकाबले के लिए टीम में जगह नहीं दी गई है।

फुटबॉल चैम्पियन क्लब जुवेंटस ने अपने स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर लगे बलात्कार के आरोपों पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि अमेरिकी मॉडल के दावों से इस पुर्तगाली फुटबॉलर को लेकर उसकी राय नहीं बदलेगी जबकि स्पोर्ट्स का सामान बनाने वाली अमेरिकी कंपनी Nike ने कहा कि वह इन आरोपों से चिंतित है। वहीं फीफा सोशल मीडिया चैनल से फिलहाल रोनाल्डो को हटा दिया गया है।

Story first published: Saturday, October 6, 2018, 18:22 [IST]
Other articles published on Oct 6, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+