For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

पाकिस्तानी क्रिकेटर नासिर की पत्नी उतरी उनके बचाव में, कहा पाक मीडिया फैला रहा है गलत खबरें

नासिर की पत्नी समारा अफजल ने ट्विटर पर अपना गुस्सा दिखाते हुए कहा है कि पाकिस्तानी मीडिया उनके पति के खिलाफ गलत खबरें दिखा रहा है।

By Anujkumar Maurya

नई दिल्ली। फिक्सिंग के आरोप लगने के बाद विवादों से घिरे पाकिस्तानी क्रिकेटर नासिर जमशेद का बचाव करने के उनकी पत्नी समारा सामने आई हैं। नासिर की पत्नी समारा अफजल ने ट्विटर पर अपना गुस्सा दिखाते हुए कहा है कि पाकिस्तानी मीडिया उनके पति के खिलाफ गलत खबरें दिखा रहा है। उन्होंने दावा किया है कि पीएसएल में तो नासिर जमशेद ने खेला ही नहीं है, उस दौरान वह यूके में ट्रेनिंग कर रहे थे। उन्होंने यह भी कहा है कि काफी लंबे समय से नासिर अफजल का किसी भी पाकिस्तानी खिलाड़ी के साथ कोई संपर्क नहीं है। इसके साथ ही समारा ने गलत खबर दिखाए जाने के लिए टीवी चैनल के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की भी मांग की है।

ये भी पढ़ें- Video: कैसे शहीदों को ले जा रही गाड़‍ियों पर पथराव करते हैं कश्‍मीर में लोग

आपको बता दें कि मंगलवार को जियो टीवी पर यह प्रसारित किया गया था कि सोमवार को नासिर जमशेद को गिरफ्तार किया गया था। उसके बाद उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया। इससे पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एक बयान जारी करके कहा था कि जमशेद को भ्रष्टाचार रोधी संहिता का उंल्लघन करने की वजह से खेल के सभी फॉर्मेट से निलंबित किया जा रहा है और वह बाहर ही रहेंगे। इसी के बाद अब नासिर जमशेद की पत्नी का गुस्सा ट्विटर पर फूटा है और उन्होंने दावा किया है कि पाकिस्तानी मीडिया द्वारा दिखाई जा रही खबरें गलत हैं। ये भी पढ़ें- पाकिस्‍तान की कोर्ट ने सरबजीत हत्‍या मामले में जेल अधिकारी के खिलाफ जारी किया वारंट

आपको बता दें कि 27 साल के नासिर जमशेद बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और वह पाकिस्तान की ओर से दो टेस्ट मैच, 48 वनडे मैच और 18 टी20 मैच खेल चुके हैं। वह पिछली बार 2015 विश्व कप समय में पाकिस्तान की नेशनल टीम का हिस्सा भी रह चुके हैं। गौरतलब है कि पाकिस्तान सुपर लीग में स्पॉट फिक्सिंग के मामले में क्रिकेटर शरजील खान, खालिद लतीफ और मोहम्मद इरफान के भी नाम आ चुके हैं। हालांकि मोहम्मद इरफान के नाम से फिक्सिंग के सभी आरोपों को वापस लिया जा चुका है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:16 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+