Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

Hockey Olympic Qualifiers : भारत ने अमेरिका को 5-1 से राैंदा, 20 साल बाद आया ऐसा माैका

नई दिल्ली। भारतीय महिला हाॅकी टीम ने शुक्रवार हुए ओलंपिक क्वालिफायर के एक मुकाबले में कमाल कर दिखाया है। टीम ने क्वालिफायर के पहले लेग में अमेरिका को 5-1 से राैंद दिया है। भारत को मैच में सात पेनल्टी काॅर्नर मिले, जबकि 3 को गोल में तब्दील किया है। हालांकि शुरूआती समय में मैच बराबरी पर लग रहा था। पहले क्वार्टर तक कोई भी टीम गोल नहीं कर सकीं। लेकिन 28वें मिनट में खाता खुला वो भी भारत की ओर से।

लिलिमा मिंज ने 28वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दागकर भारत के लिए पहला गोल किया। इसके बाद 40वें मिनट में कॉर्नर पर शर्मिला देवी ने गोल किया। 42वें मिनट में एक बार फिर कॉर्नर मिला और गुरजीत कौर ने गोल कर 3-0 की मजबूत बढ़त दिला दी। 46वें मिनट में नवनीत कौर ने फील्ड गोल किया। 51वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक पर गुरजीत कौर ने अपना दूसरा गोल कर टीम को 5-0 की बढ़त दिलाई। लेकिन 54वें मिनट में स्ट्रोक पर एरिन मैटसन ने न्यूजीलैंड के लिए गोल कर स्कोर 1-5 कर दिया। गुरजीत कौर ने मैच में दो गोल किए। कप्तान रानी रामपाल प्लेयर ऑफ द मैच बनीं।

भारतीय टीम ने 20 साल बाद अमेरिका को इसी अंतर से हराया है। इसके पहले 1999 में अमेरिका में इन्विटेशनल टूर्नामेंट में भी भारत ने अमेरिका को 5-1 से करारी हार दी थी। भारत ने ओवरऑल 5वीं बार अमेरिका को हराया। अब तक दोनों के बीच 30 मैच खेले गए हैं।

वहीं एक अन्य मैच में भारतीय पुरूष टीम ने रूस को राैंदा है। भारत ने 4-2 से मैच जीता और यह उसकी लगातार छठी जीत रही। 5वें मिनट में हरमनप्रीत सिंह ने गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। 17वें मिनट में आंद्रेई कुराएव ने गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। 24वें और 53वें मिनट में मनदीप सिंह ने और 48वें मिनट में सुनील ने गोल कर भारतीय टीम को 4-1 की बढ़त दिला दी। 60वें मिनट में कॉर्नर पर रूस के सिमेन ने गोल कर स्कोर 2-4 किया। मनदीप प्लेयर ऑफ द मैच रहे। अब शनिवार को दूसरे लेग में भी भारतीय टीम यह प्रदर्शन बरकरार रखना चाहेगी। दोनों लेग के बाद विजेता टीम को ओलिंपिक का टिकट मिलेगा।

Story first published: Saturday, November 2, 2019, 13:47 [IST]
Other articles published on Nov 2, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+