For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने रोहित शर्मा के लिए कही बड़ी बात, बताया क्यों हैं वो बेहतरीन इंसान

नई दिल्ली। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने रोहित शर्मा की कप्तानी की जमकर तारीफ की है। जिस तरह से आईपीएल में मुंबई इंडियंस टीम की रोहित शर्मा कमान संभालते हैं उसकी नासिर ने तारीफ करते हुए कहा कि उनकी कप्तानी बेहत शांत, सौम्य है जिसकी वजह से वह सही फैसले सही समय पर लेते हैं। मुंबई इंडियंस के कप्तान के तौर उनका समय काफी अच्छा रहा, जहां दुनियाभर के खिलाड़ियों के साथ भारतीय खिलाड़ी भी उनके साथ थे। नासिर हुसैन ने कहा कि शायद यह समय है कि विराट कोहली को टी-20 की कप्तानी रोहित शर्मा कौ सौंप देनी चाहिए।

नासिर हुसैन ने कहा कि रोहित शर्मा को टी-20 की कमान संभालनी चाहिए, रोहित शर्मा के रिकॉर्ड खुद ही उनकी कहानी बयां करते हैं। बता दें कि रोहित शर्मा की अगुवाई में मुंबई इंडियंस की टीम ने चार बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है। इस बार भी रोहित शर्मा की अगुवाई में मुंबई इंडियंस की टीम दिल्ली कैपिटल्स की टीम को हराकर आईपीएल का खिताब अपने नाम किया, जिसमे रोहित शर्मा ने सर्वाधिक 68 रनों की पारी खेली।

नासिर हुसैन ने कहा कि रोहित शर्मा सफेद गेंद के महानतम खिलाड़ी हैं। अगर 50 ओवर के क्रिकेट की बात करें तो उनके नाम कुछ दोहरे शतक हैं और उनके नाम टी-20 में बड़े स्कोर हैं, हालांकि पिछले कुछ समय में उनकी लय टूट गई थी, लेकिन फाइनल मुकाबले में वह वापस अपनी फॉर्म में लौट आए हैं। फाइनल मैच रोहित शर्मा ने सूर्यकुमार यादव के साथ मिलकर अच्छी साझेदारी की, सूर्यकुमार ने अच्छी शुरुआत की बावजूद इसके उन्होंने अपना विकेट रोहित शर्मा के लिए त्यागा।

हालांकि मैच के बाद रोहित शर्मा ने कहा कि मुझे अपना विकेट देना चाहिए था सूर्यकुमार को नहीं। रोहित शर्मा की तारीफ करते हुए नासिर हुसैन ने कहा कि वह बहुत ही अच्छे इंसान हैं, जब उन्होंने कहा कि मुझे अपना विकेट देना चाहिए था सूर्यकुमार यादव को नहींष वह सच में बहुत ही अच्छ खिलाड़ी और कप्तान हैं। बता दें कि रोहित शर्मा टी-20 और वनडे टीम का हिस्सा नहीं होंगे, हालांकि वह चार टेस्ट मैचों की सीरीज का हिस्सा होंगे।

Story first published: Sunday, November 15, 2020, 11:27 [IST]
Other articles published on Nov 15, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+