For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

जो रूट तोड़ सकते हैं एलिस्टर कुक का बड़ा रिकाॅर्ड, नासिर हुसैन ने किया दावा

नई दिल्ली। इंग्लैंड की टीम आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप 2019-21 के फाइनल में जगह बनाने की उम्मीद के साथ भारत पहुंची है, जहां उसने पहले मैच में 227 रनों के बड़े अंतर से जीत हासिल कर शानदार लय हासिल कर ली। इंग्लैंड की जीत के बाद कप्तान जो रूट को सभी ओर से प्रशंसा मिल रही है। अपने 100वें टेस्ट में, उन्होंने शानदार 218 रन बनाकर अपनी टीम की जीत तय की। अब, उन्हें इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन से प्रशंसा मिली है। नासिर ने दावा किया है कि वह एलिस्टर कुक का बड़ा रिकाॅर्ड तोड़कर इंगैलंड के बल्लेबाज के रूप में साबित हो सकते हैं।

नासिर का कहना है कि रूट वो सभी रिकाॅर्ड तोड़ सकते हैं जो इंग्लैंड के बल्लेबाजों द्वारा बनाए गए हैं। हुसैन ने कहा कि एक बल्लेबाज के रूप में एलिस्टर कुक का रिकॉर्ड रूट द्वारा तोड़ा जा सकता है। कुक टेस्ट में इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 161 मैचों में 12472 रन बना हैं।

हुसैन ने 'स्काई स्पोर्ट्स' के लिए अपने कॉलम में लिखा, ''रूट इंग्लैंड के महान खिलाड़ियों में से एक है। वह शायद सारे रिकॉर्ड तोड़कर करियर खत्म करेंगे। वह शायद सर एलेस्टेयर कुक के 161 टेस्ट मैचों में बनाए गए सर्वाधिक रनों को पीछे छोड़ देगा।'' इसके अलावा, हुसैन ने सुझाव दिया कि रूट का नाम कुक, ग्राहम गूच और केविन पीटरसन जैसे इंग्लैंड के अन्य दिग्गजों के साथ लिया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी टिप्पणी की कि रूट स्पिन गेंदबाजों का सामना करने के मामले में इंग्लैंड के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं।

उन्होंने कहा, "वह केवल 30 साल की उम्र में महान बनने की ओर हैं और अगर आपने ऑल-टाइम इंग्लैंड के महान बल्लेबाजों की सूची बनाई है - जिन्हें मैंने वैसे भी देखा है - तो आपको रूट के साथ कुक, ग्राहम गूच और केविन पीटरसन को लेना चाहिए। मैं कहूंगा कि वह निश्चित रूप से स्पिनन को खेलने के मामले में इंग्लैंड के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं। जिस तरह से वह स्पिन खेलते हैं वह देखने के लिए उत्कृष्ट है।'' हुसैन ने अपनी घरेलू परिस्थितियों में टीम इंडिया को सफलतापूर्वक हराने के लिए इंग्लैंड टीम को भी श्रेय दिया। उन्होंने चेन्नई की जीत को घर से दूर इंग्लैंड टीम के लिए शीर्ष जीत में से एक भी कहा।

Story first published: Wednesday, February 10, 2021, 18:15 [IST]
Other articles published on Feb 10, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+