For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

नासिर हुसैन ने टाइट शेड्यूल पर फोड़ा मैनचेस्टर टेस्ट मामले का ठीकरा

नई दिल्लीः इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने ओल्ड ट्रैफर्ड में भारतीय और इंग्लैंड के बीच पांचवें टेस्ट को रद्द करने के लिए क्रिकेट की बिजी शेड्यूलिंग को दोष दिया। उन्होंने कहा "पैक शेड्यूल" और इंडियन प्रीमियर लीग के चलते यह मैच भेट चढ़ गया।

समाधान खोजने के लिए इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के बीच अभी ठोस सहमति नहीं बन पाई है।

कहा जा रहा है कि कप्तान विराट कोहली ने भारतीय क्रिकेटरों की ओर से बताया कि अगले कुछ दिनों में टीम में कोविड टेस्ट पॉजिटिव आ सकता है।

लेकिन बीबीसी क्रिकेट संवाददाता और पूर्व क्रिकेटर जोनाथन एग्न्यू ने शुक्रवार को रिपोर्ट दी थी कि भारत ने अधूरे आईपीएल को बचाने के लिए खेलने से इनकार कर दिया, जो 19 सितंबर से यूएई में फिर से शुरू होने वाला है। लीग कुछ भारतीय खिलाड़ियों के लिए करोड़ों रुपये की है और बीसीसीआई के लिए हजारों करोड़ रुपये की।

डेली मेल के लिए अपने कॉलम में, हुसैन ने शनिवार को लिखा, "हां दर्शकों को उनके टिकट के पैसे तो मिल जाएंगे लेकिन वे मैच देखने से चूक जाएंगे, ना ही उनको यात्रा किराया और रहने का पैसा वापस मिलना है और वे लोग इतनी शानदार सीरीज के बेहतरीन अंत से भी बेदखल कर दिए गए।

"यह एक पूर्ण और पूरी तरह से गड़बड़ थी। दुर्भाग्य से, वर्ल्ड क्रिकेट की हालत आज ऐसी ही है, क्योंकि पहले से ही टाइट शेड्यूल था और फिर इंडियन प्रीमियर लीग का होना सबसे अहम साबित हुआ। जैसे ही कोविड ने भारतीयों के शिविर में प्रवेश किया, कुछ निर्णय उस टूर्नामेंट के बारे में थे, और यह याद रखने योग्य है कि भारत इस टेस्ट मैच की स्थिति को लेकर हमेशा सतर्क रहा है।"

बता दें कि जब इंग्लैंड की टीम भारत आई थी तब भी पांच टेस्ट ही खेलने थे लेकिन बीसीसीआई को वहां भी दिक्कत हुई और चार ही मैचों की सीरीज करवाई। इंग्लैंड और भारत पिछले कुछ समय से 5 टेस्ट मैचों की द्विपक्षीय सीरीज खेलते हैं। फिलहाल यही नजर आता है कि भारत का बस चलता तो वह इंग्लैंड में भी चार ही टेस्ट मैचों का दौरा करता लेकिन इंग्लैंड के लिए टेस्ट मैच शुरू से सर्वोपरि रहे हैं और दोनों देशों के बीच 5 ही टेस्ट मैचों की सीरीज निर्धारित हुई।

ऐसा लगता है जैसे 5वां टेस्ट रद्द होना बीसीसीआई और भारतीय खिलाड़ियों की मनमांगी मुराद पूरी कर गया है। हालांकि यह बात निश्चित तौर पर सही है की आईपीएल ना होता तो यह मैच लेट ही सही, लेकिन होता। यह भी स्पष्ट तौर पर देखने में आया है कि आईपीएल ही अब भारतीय क्रिकेट की दिशा तय कर रहा है।

Story first published: Saturday, September 11, 2021, 15:28 [IST]
Other articles published on Sep 11, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+