Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

फैन ने डेविड हसी से पूछा- क्या आप मुसलमान हैं? और फिर...

इंग्लैंड। पूर्व धाकड़ ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेविड हसी अपने एक शानदार जवाब की वजह से सोशल मीडिया पर सुर्खियों में आ गए। दरअसल हसी से एक शख्स ने पूछ लिया कि क्या आप मुसलमान हैं। इस सवाल पर डेविड हसी नो जो जवाब दिया है उसकी सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है।

दरअसल 25 जून को ईद के मौके पर इंगलैंड के क्रिकेटर अजमल शहजाद ने ट्वीट कर सबको ईद की शुभकामनाएं दीं। इसी ट्वीट में शहजाद ने डेविड हसी को मेंशन करके ईद की शुभकामनाएं दीं। जिसके बाद एक फैन ने डेविड हसी से पूछ लिया कि क्या आप मु्स्लिम हैं?

हालांकि डेविड हसी ने इसका शानदार जवाब दिया। उन्होंने लिखा- नहीं, मैं मुसलमान नहीं हूं। मैं तो केवल सबका फैन हूं और चाहता हूं कि सब लोग हंसी खुशी रहें। अजमल शहजाद कभी मेरे खिलाफ खेलता था, कभी हम साथ में खेले और आज हम दोनों पक्के दोस्त हैं।"

आपको बता दें कि अजमल शहजाद इंग्लैंड के क्लब ससेक्स की तरफ से काउंटी क्रिकेट खेलते हैं। कभी ऑस्ट्रेलियाई मिडिल ऑर्डर की रीढ़ रहे डेविड हसी आईपीएल भी खेल चुके हैं। आईपीएल में वो चेन्नई सपरकिंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से खेल चुके हैं।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:18 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+