
नताशा ने अपलोड की स्टोरी
उन्होंने हार्दिक पांड्या के लिए इंस्टा स्टोरी पर एक खास मैसेज शेयर किया। नताशा ने इंस्टा पर एक फोटो शेयर की, जिसमें पांड्या शतक लगाकर पैवेलियन में वापसी कर रहे थे। नताशा ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा, "37 बॉल हंड्रेड फॉर हार्दिक 'कूंग फू' पांड्या।" साथ ही लिखा कि एक खतरनाक हिटर काम पर वापिस लाैट चुका है। इस फोटो के साथ नताशा ने एक शेर का स्टिकर भी लगाया है। इस स्टिकर पर लिखा था, 'माय हार्ट इज फुल'। नताशा के इस इंस्टा पोस्ट से साफ जाहिर होता है कि हार्दिक पांड्या की वापसी से वे कितनी ज्यादा खुश हैं। मालूम हो कि हार्दिक पांड्या और नताशा स्टैनकोविक की सगाई 1 जनवरी 2020 को हुई थी।

फाॅर्म में हैं पांड्या
ये ऑलराउंडर बल्ले से तो कहर मचा ही रहा है लेकिन गेंद के साथ भी गद्दर मचा रहा है। पांड्या अभी तक 3 पारियों में 12 विकेट झटक चुके हैं। पहले मैच में पांड्या ने 26 रन देकर 5 विकेट लिए, जबकि दूसरे मैच में भी उन्होंने 26 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए। तीसरे मैच में उन्होंने 2 विकेट लिए थे। वहीं एक शतक के साथ 189 रन भी बना चुके हैं।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेल सकते हैं
26 वर्षीय पांड्या को वर्ष 2019 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आखिरी टी 20 आई के दौरान पीठ में चोट लगी थी और उन्हें लंदन में सर्जरी करवानी पड़ी थी। अब वे पूरी तरह से फिट हैं। ऐसे में उम्मीद है कि न्यूजीलैंड दाैरे के लिए नहीं चुने गए पांड्या साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपने घर होने जा रही तीन वनडे मैचों की सीरीज का हिस्सा बन सकते हैं। पांड्या ने भारत के लिए 11 टेस्ट, 54 वनडे इंटरनेशनल और 40 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। उनके खाते में 532 टेस्ट, 957 वनडे इंटरनेशनल और 310 टी20 इंटरनेशनल रन दर्ज हैं। इसके अलावा वो 17 टेस्ट, 54 वनडे इंटरनेशनल और 38 टी20 इंटरनेशनल विकेट भी ले चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications
