For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

सगाई के बाद नताशा ने बिकनी में शेयर की तस्वीर, फैन ने पांड्या को बताया 'लकी'

Hardik Pandya's fiancee Natasa Stankovic share bikini photos on Instagram, see pics | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के मैच के दाैरान अभी तक विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा और रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह ही ज्यादातर सुर्खियां बटोरती थीं। लेकिन अब आलराउंडर हार्दिक पांड्या की होने वाली पत्नी नताशा स्टेनकोविक भी क्रिकेट प्रशंसकों का ध्यान अपनी ओर खींचने के लिए तैयार हैं। अपनी हाॅट अदाओं के कारण बाॅलीवुड एक्ट्रेस नताशा ने पहले से ही सबको कायल किया हुआ है लेकिन पांड्या के साथ जुड़ने के बाद उनकी पहचान 4 गुना और बढ़ गई है।

शेयर की ये तस्वीर

शेयर की ये तस्वीर

नताशा और पांड्या ने नए साल के पहले दिन ही दुबई में सगाई की। क्रिकेट जगत में दोनों ने नए साल पर सबको अपनी ओर खींचने के लिए मजबूर कर दिया। नताशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सगाई का एक वीडियो भी शेयर किया जिसमें वह पांड्या को किस करती दिखीं। यह वीडियो आग की तरह तो फैला, लेकिन अब सगाई के बाद नताशा ने बिकनी में एक हाॅट तस्वीर फैंस के साथ साझा की। नताशा ने स्वीमिंग पूल में नहाते हुए बिकनी में तस्वीर शेयर की, जिसपर फैंस ने कमेंट करते हुए भाभी जी कहकर पुकारा तो एक फैन ने पांड्या को 'लकी' बताया।

फैन फॉलोअर्स में हुआ इजाफा

फैन फॉलोअर्स में हुआ इजाफा

पांड्या से सगाई करने के बाद नताशा की इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स की संख्या में बड़ा उछाल आया। नए साल के शुरू होने से पहले उनके फॉलोअर्स की संख्या 10 लाख के करीब थी लेकिन पांड्या से सगाई करने के एक दिन बाद ही इसकी संख्या 12 लाख से ज्यादा पहुंच गई। नताशा ने 3 साल की उम्र से ही डांस सीखना शुरू कर दिया था। 2010 में स्पोर्ट्स सर्बिया का खिताब जीतने के बाद नताशा ने स्पोर्ट्स के क्षेत्र में ही करियर बनाने का फैसला किया।

उम्र में पांड्या से हैं बड़ी

उम्र में पांड्या से हैं बड़ी

नताशा उम्र में पांड्या से बड़ी हैं, उनका जन्म 4 मार्च 1992 को हुआ था और वह सर्बिया की मशूहर माॅडल थीं। वह अपने मंगेतर हार्दिक पांड्या से लगभग डेढ़ साल बड़ी हैं। पांड्या का जन्म 11 अक्तूबर 1993 को हुआ था। एक्टिंग में करियर बनाने के लिए नताशा ने साल 2012 में भारत में कदम रखा था। नताशा ने विभिन्न प्रसिद्ध ब्रांडों के लिए एक मॉडल के रूप में शुरुआत की, जहां उन्होंने लोकप्रियता हासिल की। उन्होंने फिल्म 'सत्याग्रह' से बॉलीवुड में कदम रखा। उन्होंने 2019 में अपनी वेब सीरीज की शुरुआत भी की। नताशा ने 'द हॉलिडे' नामक एक सीरीज में सारा की भूमिका निभाई, जिसमें जाहर शर्मा भी थे। वह डांस शो 'नच बलिए 9' में भी एक प्रतियोगी रही हैं।

Story first published: Friday, January 3, 2020, 14:47 [IST]
Other articles published on Jan 3, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+