
पोस्ट की खूबसूरत फोटो
दोनों को पहली संतान के जन्म का इंतजार है। पांड्या ने इंस्टाग्राम पर बेहद खूबसूरत फोटो पोस्ट की है। इस तस्वीर में दोनों प्रेमी जोड़े एक दूसरे की आंखों में मोहब्बत की निगाह से देख रहे हैं। रविवार की सुबह को नताशा ने भी अपने इंस्टाग्राम पर एक बेहद प्यारी तस्वीर शेयर की थी, इस फोटो में वो हार्दिक के साथ नजर आ रही हैं। उन्होंने लिखा है कि, 'आप मुझे पूरा करते हो।' हार्दिक ने भी अपनी मंगेतर की इस पोस्ट का जवाब हर्ट इमोजी बना कर दिया था।
|
उम्र में पांड्या से हैं बड़ीं
नताशा उम्र में पांड्या से बड़ी हैं, उनका जन्म 4 मार्च 1992 को हुआ था और वह सर्बिया की मशूहर माॅडल थीं। वह अपने मंगेतर हार्दिक पांड्या से लगभग डेढ़ साल बड़ी हैं। पांड्या का जन्म 11 अक्तूबर 1993 को हुआ था। एक्टिंग में करियर बनाने के लिए नताशा ने साल 2012 में भारत में कदम रखा था। नताशा ने विभिन्न प्रसिद्ध ब्रांडों के लिए एक मॉडल के रूप में शुरुआत की, जहां उन्होंने लोकप्रियता हासिल की। उन्होंने फिल्म 'सत्याग्रह' से बॉलीवुड में कदम रखा।
बिग बॉस से लोकप्रियता मिली
2014 में, वह रियलिटी शो बिग बॉस में शामिल थीं। तभी उन्होंने बहुत लोकप्रियता हासिल की और एक घरेलू नाम बन गया। उन्होंने एक महीने बिग बाॅस के घर में रहकर अपनी अदाओं के बल पर अपने फैंस की संख्या बढ़ा ली। इंस्टाग्राम पर नताशा के फोलोअर्स की संख्या 9 लाख से भी ज्यादा है। बादशाह द्वारा संगीत वीडियो 'बंदूक' में दिखाए जाने पर नताशा ने बहुत दिल जीता। हालाँकि, उनका उनकी पहचान तब 4 गुना बढ़ गई जब वह बादशाह के अगले गाने 'डीजे वाले बाबू' में जबरदस्त डांस के साथ नजर आईं थी।


Click it and Unblock the Notifications
