For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

नताशा ने 'बीच' पर हार्दिक संग शेयर की तस्वीर, दिखा जोड़ी का बोल्ड अंदाज

नई दिल्ली: सर्बियाई अभिनेत्री औ नच बलिए की पूर्व प्रतियोगी नतासा स्टेनकोविक ने अपने मंगेतर और क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के साथ एक थ्रो-बैक तस्वीर साझा की है। यह तस्वीर इस जोड़ी की हालिया छुट्टियों की है जहां वे बीच पर देखे जा सकते हैं। फोटो में आप उन्हें तेज धूप में साथ घूमते हुए देख सकते हैं जिसमें नताशा ने अपने स्विमसूट में पोज दिया है।

एक बार फिर दिखा नताशा का बोल्ड अंदाज

एक बार फिर दिखा नताशा का बोल्ड अंदाज

नतासा एक काले रंग के स्विमसूट में नजर आ रही हैं जबकि हार्दिक एक जोड़ी चीता प्रिंट स्विमिंग शॉर्ट्स और एक काली टोपी में नज़र आ रहे हैं। तस्वीर में दोनों एक दूसरे के साथ खड़े हुए साइड समुद्र को देखते हुए पोज दे रहे हैं। नतासा ने पोस्ट को कैप्शन दिया- थ्रो-बैक @हार्दिक पांड्या

'सेनोरिटा' गाने पर हरभजन ने गांगुली को कराए मजेदार डांस स्टेप, देखें VIDEO

नताशा से माता-पिता से की थी हार्दिक ने मुलाकात

नताशा से माता-पिता से की थी हार्दिक ने मुलाकात

इससे पहले नए साल के दिन क्रिकेटर हार्दिक पांड्या से सगाई करने वाली एक्टर और डांसर नतासा स्टेनकोविक पांड्या के साथ डिनर के लिए बाहर गई हैं। इस दौरान नतासा के साथ उनके माता-पिता भी थे। नतासा और हार्दिक सोमवार रात को मुंबई के एक उपनगरीय रेस्तरां में स्पॉट किए गए थे। नतासा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज में एक तस्वीर साझा की, जिसमें उन्होंने कैमरे की ओर देखते हुए हार्दिक के साथ एक फोटो ली थी। फोटो में नतासा ने हार्दिक के सीने पर अपना सिर रखा हुआ था। उन्होंने अपने प्रशंसकों और दोस्तों को "हैप्पी ऑर्थोडॉक्स क्रिसमस" की शुभकामनाएं दीं थी।

क्रूज की सैर पर किया था प्रपोज

क्रूज की सैर पर किया था प्रपोज

दोनों के चर्चे पिछले कई महिनों से चल रहे थे, लेकिन अब नए साल के माैके पर इस जोड़ी ने ऐलान कर दिया कि वो सदा के लिए एक-दूसरे के होने जा रहे हैं। दोनों जल्द ही शादी कर सकते हैं। हार्दिक पांड्या ने सोशल मीडिया पर नताशा के साथ एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें वह अपनी रिंग दिखा रहीं हैं। इस तस्वीर के साथ हार्दिक ने लिखा, मैं तेरा तू मेरी जाने सारा हिंदुस्तान।'' पांड्या ने तनाशा को बीच में क्रूज की सैर करते हुए प्रपोस किया। क्रिकेटर, बॉलीवुड स्टार्स और फैन्स हार्दिक पांड्या को सगाई करने पर बधाईयां दे रहे हैं। नताशा ने 3 साल की उम्र से ही डांस सीखना शुरू कर दिया था।

एक क्रिकेटर होना मुश्किल है या बीसीसीआई अध्यक्ष होना? गांगुली ने दिया जवाब

पिता ने कहा- परिवार को भी नहीं थी सगाई थी जानकारी

पिता ने कहा- परिवार को भी नहीं थी सगाई थी जानकारी

हाल ही में एक साक्षात्कार में, हार्दिक के पिता ने कहा कि परिवार को भी यह नहीं पता कि हार्दिक की सगाई को लेकर क्या प्लानिंग है। "नतासा एक बहुत अच्छी लड़की है, और हम कई मौकों पर मुंबई में उससे मिल चुके हैं। हम जानते थे कि वे दुबई की छुट्टी पर जा रहे थे, लेकिन इस बात का कोई सुराग नहीं था कि वे सगाई करने जा रहे थे। यह हमें आश्चर्य में ले गया। हमें उनके बारे में तब पता चला जब वे सगाई कर चुके थे, "हार्दिक के पिता के हवाले से बॉम्बे टाइम्स ने कहा था।

टीम इंडिया भी हुई थी सरप्राइज

टीम इंडिया भी हुई थी सरप्राइज

हार्दिक की ओर से इस रिश्ते पर आधिकारिक पुष्टी होने के बाद उनकी टीम के साथियों सहित कप्तान विराट कोहली ने भी बधाई दी है। दूसरों की तरह, ऐसा लग रहा था कि विराट कोहली को भी हार्दिक पांड्या ने इस घोषणा के साथ आश्चर्यचकित कर दिया। उन्होंने 26 वर्षीय हार्दिक को बधाई देने के लिए सोशल मीडिया पोस्ट पर टिप्पणी करते हुए कहा, "बधाई H (हार्दिक पांड्या) क्या सुखद आश्चर्य है। आपको लोगों को आने वाले अच्छे समय के लिए शुभकामनाएं। गॉड ब्लैस।"

Story first published: Tuesday, January 14, 2020, 11:07 [IST]
Other articles published on Jan 14, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+