क्रिकेट के शाहरुख हैं सहवाग: रमीज राजा
लाहौर। वीरेंद्र सहवाग का बल्ला इन दिनों बढ़चढ़ कर बोल रहा है। जाहिर है ऐसे में सहवाग की तारीफों के पुल भी बांधे जा रहे हैं। सहवाग की प्रशंसा में कई नए तारों को जोड़ने वाले पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व पीसीबी के पूर्व सीईओ रमीज राजा ने कहा है कि सहवाग क्रिकेट के सबसे ज्यादा विध्वंसकारी बल्लेबाज हैं।
रमीज राजा ने आगे कहा कि जिस तरह फिल्मों की दुनिया में शाहरुख खान का कोई जोड़ नहीं। उसी तरह क्रिकेट में सहवाग का। सही मायने में दर्शकों का मनोरंजन करने के मामले में सहवाग क्रिकेट के किंग खान हैं।
स्ट्राइक रेट में विवियन रिचर्ड्स से आगे वीरू
राजा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि दर्शकों के मनोरंजन के मामले में वे दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज हैं। उन्हें आधुनिक क्रिकेट का सबसे विस्फोटक बल्लेबाज कहा जाए तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी। वे एकमात्र ऐसे क्रिकेटर हैं जिनकी बल्लेबाजी वे टिकट खरीदकर देखना चाहेंगे। यही नहीं राजा ने सहवाग की तुलना वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज सर विवियन रिचर्डस से तक करने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि स्ट्राइक रेट के मामले में सहवाग नंबर वन होंगे।
गौरतलब है कि हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ मुंबई टेस्ट मैच में वीरेंद्र सहवाग ने 293 रन की पारी खेली। उस दौरान उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज ढाई सौ रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने 207 गेंदों में 250 रन पूरे किए। इसके बाद वनडे सीरीज के पहले मैच में सहवाग ने 102 गेंद में 146 रन बनाकर भारत को 414 रन का स्कोर दिया।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications