विश्वकप 2015 के 10 बेहतरीन रोचक तथ्य
सिडनी। विश्वकप 2015 अपने रोमांच के चरम पर पहुंच गया है। 14 टीमों में से अब सिर्फ 4 टीमें ही बची हैं। सेमीफाइनल के लिए भारत-ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड-दक्षिण अफ्रीका का मुकाबला तय हो गया है। ऐसे में ये चारों टीमें विश्वकप को अपने देश ले जाने के लिए पूरी ताकत झोंक देना चाहेंगी। यह विश्वकप रिकॉर्ड और आंकड़ों के लिहाज से तो काफी रोमांचक बना ही हुआ है। लेकिन हम आपको 10 ऐसे रोचक तथ्यों को बतायेंगे जो आपको रोमांचित करेंगे।
- 15 फरवरी को भारत पाकिस्तान के बीच खेले गये मैच के सभी टिकट महज 12 मिनट के भीतर बिक गये थे।
- इस विश्वकप में अफगानिस्तान ने पहली बार हिस्सा लिया है।
- इस विश्वकप में सबसे कम उम्र के खिलाड़ी अफगानिस्तान के उस्मान गनी हैं, जिनकी उम्र महज 18 वर्ष है।
- सचिन तेंदुलकर को लगातार दूसरी बार विश्वकप का ब्रांड अंबेसडर बनाया गया है। 2011 और 2015 दोनों ही विश्वकप में सचिन आईसीसी विश्वकप के ब्रांड अंबेसडर रहे हैं।
इस विश्वकप को जीतने वाली टीम अगर एक भी मैच नहीं हारती है तो उसे 4.3 मिलियन डॉलर की बजाए 4.6 मिलियन डॉलर की इनामी राशि दी जाएगी।
- इस विश्वकप में टीम इंडिया की जर्सी पर नाइकी का लोगो हर खिलाड़ी के दाये हाथ पर बना है। लेकिन बायें हाथ के बल्लेबाजों के लिए नाइकी का लोगो बायें हाथ पर बना है।
- टीम इंडिया की जर्सी इस बार नाइकी ने बनायी है और यह अपेक्षाकृत काफी हल्की है। यही नहीं टीम इंडिया की जर्सी का नीचे का हिस्सा प्लास्टिक की बोतलों को रिसाइकिल करके बनाया गया है।
- इस पूल में कोई भी टीम अपने से उपर की टीम को हराने में सफल नहीं हुई है।
- विश्वकप के इतिहास में आजतक का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला मैच भारत बनाम पाकिस्तान का मैच था।
- आयरलैंड एकमात्र ऐसी टीम है जिसने विश्व कप में तीन बार 300 से ज्यादा रन बनाये हैं।
Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications



