Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सचिन तेंदुलकर से मिली तारीफ के बाद नाथन लियोन ने दिया शानदार जवाब

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलियाई ऑफ स्पिनर नाथन लियोन ने पर्थ टेस्ट की पहली पारी में पांच विकेट झटककर भारतीय पारी को 300 रनों के भीतर समेटने में बड़ी भूमिका निभाई। इसके साथ ही उन्होंने करियर में 14वीं बार टेस्ट पारी में 5 विकेट लेने की उपलब्धि हासिल की। लियोन के बेहतरीन प्रदर्शन पर भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने उनकी तारीफ की है।

सचिन ने लियोन की तारीफ में कहा था कि ऑस्ट्रेलिया को एक बेहद ही स्पेशल बॉलर मिल गया है। उनके पास जबरदस्त विविधता है और वे पेस और बाउंस का इस्तेमाल करके पिच का पूरा उपयोग करते हैं। सचिन की तारीफ की खबर जब लियोन तक पहुंची तो वे बहुत खुश हुए। लियोन ने कहा कि क्रिकेट के महानतम में से एक खिलाड़ी के द्वारा तारीफ हासिल करना मेरे लिए एक बहुत बड़ा सम्मान है।

लियोन ने कहा, ' सचिन के कद के किसी व्यक्ति से ऐसे तारीफ पाना अभिभूत करने वाला है। सचिन इस खेल में खेलने वाले सबसे महान खिलाड़ियों में से एक हैं। इसलिए उनसे ऐसी तारीफ पाना अपने आप में बहुत बड़ी बात है।' बता दें कि पर्थ में लियोन के करियर का 82वां मैच है। वे पहले ही 300 विकेट से ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले ऑस्ट्रेलियाई ऑफ स्पिनर बन चुके हैं। गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया शेन वार्न के बाद से ही एक अच्छे स्पिनर की कमी से जूझता रहा है, लेकिन लियोन के आने के बाद से कंगारूओं की यह खोज खत्म हो चुकी है।

Story first published: Monday, December 17, 2018, 11:44 [IST]
Other articles published on Dec 17, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+