
हम इनपर करते रहे फोक्स
लियोन का मानना है कि बीते ऑस्ट्रेलिया दौरे पर चेतेश्वर पुजारा उनकी टीम के रेडार से बचे रहे। वो अपनी टीम के लिए नई दीवार बनकर उभरे हैं। भारतीय टीम ने 2018-19 में हुए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर मेजबानों को 2-1 से मात दी थी। टेस्ट इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ था जब किसी एशियाई टीम ने ऑस्ट्रेलिया को उन्हीं के घर सीरीज जीतने में मात दी थी। नाथन ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो से बातचीत करते हुए कहा, "हम लोग विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे पर अपना फोकस किए हुए थे लेकिन हमारा ध्यान नहीं गया और पुजारा वॉल बनकर उभरे। मुझे यह कहना चाहिए कि वो भारतीय टीम की नई दीवार है। वो थोड़ा बहुत हमारे रेडार से बचे रहे।"

पुजारा की किस्मत भी थी साथ में
कंगारूओं के खिलाफ हुई इस टेस्ट सीरीज में चेतेश्वर पुजारा ने चार मैचों की सात पारियों में 74 से अधिक की औसत से 521 रन बनाए थे। वो इस सीरीज के दौरान सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बने थे। नाथन लियोन ने आगे कहा, "पिछले बार चेतेश्वर पुजारा ने शानदार प्रदर्शन किया। वो अपने खेल के साथ बेहद अच्छे से समांजस्य बैठा पा रहे हैं। थोड़ा बहुत उनके साथ किस्मत का साथ भी था, जो प्रतिभाशाली खेल दिखाने के दौरान बेहद जरूरी होता है। आने वाले गर्मियों के सीजन में हमें चेतेश्वर पुजारा को लेकर प्लान के साथ ही मैदान में उतरना होगा।"

अगली बार नहीं बचेंगे
हालांकि नाथन ने पुजारा को सावधान भी किया। उन्होंने कहा कि अगली बार वो उनकी रेडार से नहीं बचेंगे। उन्होंने कहा, "जैसा की मैंने पहले कहा कि चेतेश्वर पुजारा हमारे रेडार से बच निकले थे लेकिन आने वाली सीरीज में वो हमारे रेडार से नहीं बच पाएंगे।" बता दें कि बिना स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर के मैदान में उतरी कंगारू टीम के अंदर इस सीरीज से पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली को लेकर काफी चर्चाएं थी, लेकिन चेतेश्वर पुजारा पर किसी की नजर नहीं पड़ी। उन्होंने सीरीज के दौरान तीन शतक जड़ भारत की जीत सुनिश्चित की।
जेम्स एंडरसन का सिर फोड़ना चाहते थे सईद अजमल, सामने आई 9 साल पुरानी बात


Click it and Unblock the Notifications
