सन्यास के बाद धोनी की कमी बहुत खलेगी टीम इंडिया को

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज डीन जोन्स ने महेंद्र सिंह धोनी की सब कॉटिनेंटल परिस्थितियों का बेहतरीन खिलाड़ी बताया है। उन्होंने कहा कि धोनी के सन्यास लेने के बाद उनकी कमी काफी खलेगी।

धोनी की अगुवाई में टीम इंडिया की सीरीज जीत की पूरी लिस्ट

जोंस ने कहा कि हम महान खिलाड़ियों को बहुत जल्द भुला देते हैं। लेकिन जो कुछ भी धोनी ने भारतीय क्रिकेट के लिए किया है उसके लिए उन्हे समय दिया जाना चाहिए कि वह अपने कैरियर का फैसला खुद ले सके। उन्होने कहा कि मुझे नहीं लगता है कि विराट कोहली कप्तान बनने की काफी जल्दबाजी में हैं।

जोंस ने कहा कि समय आयेगा जब धोनी की कमी काफी खलेगी। एक साक्षात्कार में जोंस ने कहा कि उनकी कमी को महसूस किया जाएगा। हाल ही रवि शास्त्री ने कहा था कि विराट कोहली हर फॉर्मेट में टीम इंडिया की कमान संभालने के लिए तैयार हैं।

जानिए धोनी की फिटनेस का राज इस वीडियो में..

जोंस ने विराट कोहली की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह बेहतरीन फॉर्म में हैं, फिट हैं और भारतीय युवा के लिए एक शानदार प्रेरणा हैं, उन्हें खेलते देखना अद्भुत है। कोहली की बल्लेबाजी की तारीफ करते हुए जोंस ने कहा कि मौजूदा समय में कोहली सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं। उन्होंने कहा कि कोहली को बल्लेबाजी करते हुए देखना सम्मान की बात है।

Story first published: Monday, June 20, 2016, 17:47 [IST]
Other articles published on Jun 20, 2016
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+