DC Vs CSK Match Preview: माही की 'ओल्ड ब्रिगेड' के आगे दिल्ली कैपिटल्स के युवा दिखाएंगे अपना दम
नई दिल्ली। आईपीएल सीजन 12 का पांचवां मुकाबला मंगलवार को यानि की 26 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होना है। यह मैच दिल्ली कैपिटल्स के होम ग्राउंड फिरोज शाह कोटला स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें एक-एक मैच जीत चुकी हैं। चेन्नई ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को सात विकेट से मात दी थी, तो वहीं श्रेयस अय्यर वाली टीम ने मुंबई इंडियंस को 37 रनों से हराकर सीजन की शानदार शुरूआत की। दोनों टीमें आत्मविश्वास से भरी हुई हैं। ऐसे में फैंस को कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है।
मैच में सबकी निगाहें एक बार फिर युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत पर लगी होंगी, जिन्होंने पिछले मैच में मात्र 27 गेंदों पर ही सात चौके और सात छक्के की मदद से 78 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली थी। पंत के अलावा टीम को अनुभवी शिखर धवन और कोलिन इनग्राम से भी तेजतर्रार शुरुआत की उम्मीद होगी। पंत को हरभजन, रविंद्र जडेजा और इमरान ताहिर की स्पिन तिकड़ी से सावधान होगा, जिन्होंने पिछले मैच में बेंगलोर को 70 रन पर ढेर करने में अहम भूमिका निभाई थी।
ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
दिल्ली- श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, शेरफिन रदरफोर्ड, ऋषभ पंत, हनुमा विहारी, अमित मिश्रा, संदीप लामिछाने, ईशांत शर्मा, ट्रेंट बोल्ट और कगिसो रबाडा।
चेन्नई- महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), अम्बाति रायडू, शेन वॉटसन, सुरेश रैना, केदार जाधव, रविंद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, हरभजन सिंह और इमरान ताहिर।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
