INDvsWI: अर्धशतक से चूककर भी ये 'विराट' रिकॉर्ड अपने नाम कर गए कप्तान कोहली
नई दिल्ली। भारत-वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मुकाबले में मेहमान टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान भारत के सामने 311 रनों का लक्ष्य दिया। ऐसे में भारत की टीम जब बल्लेबाजी के लिए उतरी तो एक बार फिर केएल राहुल ने सभी की उम्मीदों को तोड़ दिया और महज 4 रन बनाकर ही अपना विकेट गंवा बैठे। हालांकि इस मुकाबले में भी पिछले मैच में डेब्यू करने वाले शॉ एक बार फिर अलग ही अंदाज में नजर आए और उन्होंने 70 रनों की आतिशी पारी खेली । वहीं इस मुकाबले में कप्तान कोहली जब बल्लेबाजी करने आए तो एक अलग ही अंदाज में नजर आ रहे थे, भले ही कप्तान कोहली इस मैच में अर्धशतक से चूक गए और 45 रन पर आउट हो गए लेकिन अपने नाम एक खास रिकॉर्ड बना गए।
बनाया विराट रिकॉर्डः दरअसल विराट कोहली बतौर एशियाई कप्तान टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने ऐसा कर पाकिस्तान के मिसबाह उल हक का रिकॉड तोड़ा। मिसबाह पाकिस्तान की कप्तानी करते हुए 99 पारियों में बतौर कप्तान एशिया में 4214 रन बना चुके थे। विराट कोहली ने वैस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 45 रनों की पारी की बदौलत यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। कोहली ने मिसबाह के 4214 रनों का रिकॉर्ड तोडऩे के लिए सिर्फ 69 पारियां ही खेली हैं। खबर लिखे जान तक भारत ने 4 विकेट खोकर 256 रन बना लिए थे।
Story first published: Saturday, October 13, 2018, 16:19 [IST]
Other articles published on Oct 13, 2018
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
