ट्वेंटी-20 विश्व कप : श्रीलंका ने टॉस जीता, बल्लेबाजी का फैसला
श्रीलंका के लिए यह मैच काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना पहला मैच गंवाने के बाद उसके सामने सुपर-8 दौर में पहुंचने का संकट पैदा हो गया है। यह मैच हारने की सूरत में वह सुपर-8 की दौड़ से बाहर हो जाएगा।
दूसरी ओर, जिंबाब्वे की टीम ने अभ्यास मैच में आस्ट्रेलिया को हराया था और अब वह बिना किसी दबाव के श्रीलंकाई टीम से भिड़ेगी। उसका अगला मुकाबला न्यूजीलैंड के साथ होना है, जो कि श्रीलंका को हराकर पहले ही पूरे अंक हासिल कर चुका है।
टीमें (संभावित) इस प्रकार हैं :
श्रीलंका : कुमार संगकारा (कप्तान), तिलकरत्ने दिलशान, माहेला जयवर्धने, दिनेश चांदीमल, एंजेलो मैथ्यूज, थिसिरा परेरा, नुवान कुलसेकरा, सूरज रांडीव, असंथा मेंडिस, लसिथ मलिंगा, चनाका वेलेगेदारा, चमाका कापूगेदारा, सनथ जयसूर्या, चिंतका जयसिंघे।
जिंबाब्वे : प्रॉस्पर उत्सेया (कप्तान), ब्रेंडन टेलर, चार्ल्स कोवेंट्रे, एंडी ब्लीगनॉट, हेम्लिटन मासाकाद्जा, तातेंदा ताइबू, ग्रेग लैंब, एल्टन चिगुम्बुरा, वुसी सिबांदा, रे प्राइस, ग्रीम क्रेमर, चामू चिबाबा, क्रिस मोफू, टिमसेन मारूमा और क्रेग इरविन।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications