मैच रेफरी एलन हर्स्ट ने दक्षिण अफ्रीकी टीम को निर्धारित समय में एक ओवर कम फेंकने का दोषी पाया। इसके लिए कप्तान ग्रीम स्मिथ पर मैच फीस का 20 फीसदी और टीम के बाकी के सदस्यों पर मैच फीस का 10 फीसदी जुर्माना ठोका गया।
आईसीसी ने कहा है कि दक्षिण अफ्रीकी टीम ने बिना किसी सुनवाई के अपनी गलती स्वीकार कर ली। आईसीसी के नियमों के मुताबिक स्मिथ अगर अगले 12 महीनों के भीतर दो बार और इस तरह की गलती के लिए दोषी पाए जाते हैं तो फिर उन पर एक मैच का प्रतिबंध लगाया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।