Asia Cup 2018: पाकिस्तान से दोबारा मुकाबले को लेकर रोहित शर्मा ने कही ये बड़ी बात
नई दिल्ली। रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर से मुकाबला होने वाला है। एशिया कप में भारत पाकिस्तान रविवार को भिड़ेंगे। इससे पहले भारत ने बांग्लादेश को सात विकेट से हरा दिया था। पाकिस्तान के मैच से रोहित शर्मा ने बांग्लादेश के खिलाफ अपनी टीम के शानदार प्रदर्शन की तारीफ करते हुए कहा कि वे यहां चिर प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ इसी तरह के प्रदर्शन को दोहराना चाहेंगे।वापसी करने वाले आल राउंडर रविंद्र जडेजा के चार विकेट चटकाने के बाद रोहित ने शानदार पारी खेली जिससे भारत ने शुक्रवार को सुपर फोर के शुरुआती मुकाबले में सात विकेट से जीत दर्ज की।
रोहित ने कहा, ''शुरू से ही हमने शानदार प्रदर्शन दिखाया। हमने बहुत अच्छी गेंदबाजी की और हमें पता था कि दूधिया रोशनी में यहां बल्लेबाजी करना बेहतर होगा। हर कोई बहुत अच्छी फार्म में है। इस तरह की पिच पर गेंदबाजों को रोटेट करना अहम था।''भारत ने बांग्लादेश को 173 रन पर समेटकर यह लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया।उन्होंने कहा, ''हम छोटे स्पैल में गेंदबाजों को रोटेट करना चाहते थे। यह हमारे लिये चुनौतीपूर्ण था लेकिन मुझे लगता है कि उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया। हम हमेशा जानते थे कि अगर हम सटीक लाइन एवं लेंथ में गेंदबाजी करेंगे तो हमें विकेट मिलेंगे। ''
बता दें कि भारत पाकिस्तान के बीच खेले गए वनडे मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों ने करते हुए पाक के विकेटों को ताश के पत्तो की तरह बिखेर दिया। खासतौर पर भुवनेश्वर कुमार ने शानदार गेंदबाजी की उसके बाद बची कसर भारतीय स्पिनर गेंदबाजों ने पूरी कर दी। शोएब और बाबर ने थोड़ा पाक को संभालने के लिए प्रयास जरूर किया लेकिन फिर भी पाक की पूरी टीम 162 रनों पर ढ़ेर हो गई। वहीं दूसरी तरफ भारतीय सलामी बल्लेबाज धवन और कप्तान शर्मा ने आतिशी शुरुआत की और शर्मा ने तो शानदार अर्धशतक जड़ा। वहीं धवन अर्धशतक से चूक गए। भारत ने पाकिस्तान को यह बेहतरीन मुकाबला 8 विकेट से हराकर इस मै अपने नाम कर लिया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
