For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

National Sports Day 2021 पर सचिन तेंदुलकर ने दिया अहम संदेश

नई दिल्लीः राष्ट्रीय खेल दिवस 2021 के अवसर पर, भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने ट्विटर पर सभी से "सबसे चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों" में खेल को अपनी आदत बनाने का आग्रह किया। खेल खेलने के लाभों पर बात करते हुए, 48 वर्षीय ने एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्हें विशेष रूप से दिव्यांग बच्चों के साथ क्रिकेट खेलते हुए देखा जा सकता है। वॉयस-ओवर में, तेंदुलकर ने समझाया कि इन बच्चों को जीवन की चुनौतियों के बावजूद खेल खेलने में मजा आया।

भारत हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में हर साल 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाता है। ध्यानचंद 1928, 1932 और 1936 के ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम का हिस्सा थे। ध्यानचंद ने भारत में खेलों को लोकप्रिय बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

तेंदुलकर भी एक और भारतीय खेल आइकन हैं और उन्होंने कहा, "खेल सबसे चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी आशा और खुशी लाता है। इस #NationalSportsDay, खेलने की आदत बनाएं। खुद को और अपने आस-पास के लोगों को खुश रखें। "

वीडियो में कहा गया है, "खेल जीवन और मृत्यु के मामले की तरह नहीं लगता है, लेकिन मैंने देखा है कि खेल आनंद ला सकता है। इस राष्ट्रीय खेल दिवस पर, कोई खेल खेलें, कोई भी खेल खेलें, अपने आसपास के बच्चों के साथ खेलें क्योंकि खेल हमें बहुत कुछ सिखा सकते हैं लेकिन सबसे बढ़कर, यह हमें बहुत खुश करता है।"

तेंदलुकर अपने खेल करियर के दौरान बहुत कम बातें करते थे, वे देश के महानतम बल्लेबाज में एक हैं और उनका क्रिकेट करियर शानदार था। महान बल्लेबाज ने 23 से अधिक वर्षों तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला और इस अवधि में कई रिकॉर्ड तोड़े। हालांकि मास्टर ब्लास्टर ने 2013 में क्रिकेट के सभी प्रारूपों को अलविदा कह दिया, लेकिन सज्जनों के खेल से उनका जुड़ाव खत्म नहीं हुआ। वे रिटायरमेंट के बाद समाज के प्रति अधिक संजीदा हो चुके हैं।

वे सोशल मीडिया पर अपने विचार देना जारी रखते हैं। तेंदुलकर ने संन्यास के बाद कई चैरिटी गेम भी खेले हैं और यह देखना दिलचस्प होगा कि वह आगे कब मैदान में उतरते हैं।

Story first published: Sunday, August 29, 2021, 16:41 [IST]
Other articles published on Aug 29, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+