For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

बजट 2019: खेलो इंडिया के तहत खिलाड़ियों के विकास के लिए बनाया जाएगा राष्ट्रीय खेल शिक्षा बोर्ड

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल का पहला बजट आज संसद में पेश किया गया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट कीं। बजट को संसद में पेश करते हुए सीतारमण ने कहा के एक मजबूत देश के लिए मजबूत नागरिक जरूरी है। सरकार हर नागरिक तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

निर्मला सीतारमण ने कई चीजों पर बात की। वहीं खेल के क्षेत्र में उन्होंने कहा कि- खेल को सभी स्तरों पर लोकप्रिय बनाने के लिए, खेलो इंडिया के तहत खिलाड़ियों के विकास के लिए राष्ट्रीय खेल शिक्षा बोर्ड स्थापित किया जाएगा।

इसके अलावा सीतारमण ने कहा कि आर्थिक सुधारों पर हमारा जोर जारी रहेगा। देश में क्रेडिट ग्रोथ 13 फीसदी से ऊपर तक गई। क्रेडिट को बढ़ावा देने के लिए सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को 70 हजार करोड़ रु मुहैया कराए जाएंगे, इन सुधारों के कारण बैंकों का NPA घटा है।

उन्होंने कहा कि जनधन खाताधारक महिलाओं को 5000 रुपये ओवरड्राफ्ट की सुविधा, महिलाओं के लिए अलग से एक लाख रुपये के मुद्रा लोन की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं के विकास के बिना देश का विकास नहीं हो सकता है, नारी तू नारायणी। बता दें कि सीतारमण बजट पेश किए जाने के दौरान और भी कई अहम घोषणाएं की हैं।

यह भी पढ़ें- आखिरी विश्व कप मैच खेलने के बाद क्रिस गेल का छलका दर्द, यह सपना रह गया अधूरा

Story first published: Friday, July 5, 2019, 13:24 [IST]
Other articles published on Jul 5, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+