आखिर सचिन तेंदुलकर पर अपनी जिंदगी का दांव क्यों लगाना चाहते हैं शेन वार्न!
नई दिल्ली। कहतें है जब कोई आत्मकथा लिखता है तो उसकी इस किताब से सबसे ज्यादा डर या खुशी दोनों ही उसके अपने साथी को होती है। ऐसी ही एक आत्मकथा ने आजकल खेल जगत में हलचल मचा रखी है। दरअसल ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी रहे शेन वार्न ने अभी हाल ही में अपनी आत्मकथा नो स्पिन में कई ऐसे चौंकाने वाले खुलासे किए जिसे सुनकर ऑस्ट्रेलिया के कई दिग्गज खिलाड़ी जरूर हैरत में होंगे । वहीं अब अपनी किताब के सिलसिले में भारत आए ऑस्ट्रेलिया के पूर्व फिरकी गेंदबाज शेन वार्न ने सचिन को लेकर बड़ी बात कह दी है।
वॉर्न ने अपनी आत्मकथा 'नो स्पिन' के बारे में बात करते हुए एनडीटीवी से कहा, ''सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा हमारी पीढ़ी, मेरे समय के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज थे। उन्होंने कहा कि टेस्ट सीरीज के अंतिम दिन शतक जड़ने के लिये मैं किसी को चुनना चाहूंगा तो मैं लारा को बल्लेबाजी के लिये भेजुंगा लेकिन अगर मैं अपनी जिदंगी की खातिर बल्लेबाजी के लिये भेजना चाहूंगा तो मैं तेंदुलकर को चुनूंगा जो बेहतरीन हैं। बता दें कि दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में शुमार वार्न ने एक बार कहा था कि उनके सपनों में सचिन चौके छक्के मारते हुए नजर आते हैं। हालांकि बाद में उन्होंने कहा कि उन्होंने ये बात मजाक में कही थी।
Story first published: Thursday, October 11, 2018, 17:44 [IST]
Other articles published on Oct 11, 2018
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
