For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी को मिली जगह

नई दिल्लीः भारत और अफगानिस्तान के बीच होने शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी बाहर हो गए हैं। शमी की जगह टीम इंडिया में दिल्ली के तेज गेंदबाज नवदीप सैनी को जगह दी गई है। 14 जून से भारत-अफगानिस्तान टेस्ट सीरीज का पहला मैच शुरू हो रहा है। अगर इस मैच में नवदीप सैनी को जगह मिलती है तो ये उनका पहला मैच होगा।

नवदीप सैनी दिल्ली की ओर से खेलते हैं उनके गेंदबाजी के गौतम गंभीर भी फैन रहे हैं। एक साल पहले एक इंटरव्यू में गौतम गंभीर ने नवदीप सैनी के बारे में कहा था कि 'सनसनी की तरह टीम इंडिया को मिलेंगे नवदीप सैनी'

नवदीप सैनी ने घरेलू क्रिकेट में अच्छी गेंदबाजी की है, जिसके चलते वो चयनकर्ताओं की नजर में आए। नवदीप सैनी 140 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से गेंदबाजी करते हैं। अभी तक वो प्रथम श्रेणी क्रिकेट मैचों में 100 से अधिक विकेट भी ले चुके हैं।

नवदीप सैनी हरियाणा के करनाल जिले के रहने वाले हैं और पहले वहीं स्थानीय क्रिकेट खेलते थे। उसके बाद वो गौतम गंभीर के साथ नेट में गेंदबाजी करने लगी और देखते ही देखते उन्हें दिल्ली की रणजी में खेलने का मौका मिला।

बता दें, अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज में भारत के नियमित कप्तान विराट कोहली चोट के कारण टीम से बाहर हैं, इस कारण अजिंक्य रहाणे टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- CBI को नहीं पता कहां है नीरव मोदी, रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की मांग

Story first published: Monday, June 11, 2018, 18:28 [IST]
Other articles published on Jun 11, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+