बारिश के कारण दूसरी बार मैच रोके जाने तक श्रीलंका के 173 रनों के जवाब में जिंबाब्वे की टीम पांच ओवर में एक विकेट खोकर 29 रन बना ली थी।
इससे पहले जिंबाब्वे की पारी में एक ओवर का खेल होने के बाद बारिश आ गई थी और मैच को काफी देर तक रोकना पड़ा था। पहली बारिश के बाद मैच को 20 ओवर से घटाकर 11 ओवर का कर दिया गया। जिंबाब्वे को 11 ओवर में जीत के लिए 80 रन बनाने थे।
इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 20 ओवर में सात विकेट पर 173 रन बनाए। पूर्व कप्तान माहेला जयवर्धने के शानदार 64 गेंदों पर शानदार 100 रन बनाए।
खराब शुरुआत से उबरते हुए टीम ने जयवर्धने और थिसारा परेरा (23 रनों) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर सम्मानजन स्कोर खड़ा कर पाई।
श्रीलंका ने सलामी बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान के रूप में अपना पहला विकेट गंवाया। दिलशान दो रन बनाकर एल्टन चिगुम्बुरा की गेंद पर मोफू के हाथों कैच किए गए। उस समय श्रीलंका का कुल योग 24 रन था।
इसके बाद 80 रन के कुल योग पर श्रीलंकाई टीम को एक और झटका लगा। थिसिरा परेरा 19 गेंदों पर एक चौके और दो छक्कों की सहायता से 23 रन बनाकर पेवेलियन लौटे। परेरा ने जयवर्धने के साथ दूसरे विकेट के लिए 54 रन जोड़े। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज टिककर बल्लेबाजी नहीं कर सका।
तीसरे विकेट के रूप में कप्तान कुमार संगकारा आउट हुए। वह केवल तीन रन ही बना सके। दिनेश चांडीमल ने नौ रन बनाए जबकि एंजेलो मैथ्यूज ने चार रन बनाए। चमारा कपूगेदारा ने 13 रन बनाकर आउट हुए। सनत जयसूर्या तीन और मलिंगा दो रन बनाकर नाबाद लौटे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।