Match Highlights: पोलार्ड और पांड्या ब्रदर्स के दम से जीती मुंबई इंडियंस
मुबंई इंडियंस के लिए टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना का फैसला शुरुआत में तो सही लग रहा था लेकिन फिर महंगा पड़ गया। मुबई के लिए पांड्या ब्रदर्स ने कमाल की बॉलिंग करते हुए 30 रन देकर दो विकेट झटके। हार्दिक पांड्या ने अपने 2 ओवरों में 9 रन देकर 1 विकेट लिया तो वहीं पांड्या के भाई क्रुनाल पांड्या ने 4 ओवरों में 21 रन देकर 1 विकेट लिया। मुंबई की तरफ के मिशेल मैकक्लेनाघन ने 4 ओवर में 20 रन देकर दो विकेट चटकाए।
नहीं चले मिस्टर 360
बेंगलूरू की तरफ से इस सीजन में पहली बार खेल रहे कप्तान कोहली ने सर्वाधिक 62 रन बनाए। कोहली ने 47 गेंदों में 5 चौके व 2 छक्के जड़े। कोहली के साथ ओपनिंग करने उतरे क्रिस गेल कुछ कमाल नहीं दिखा सके और उन्होंने 27 गेंदों में मात्र 22 रन ही बनाए। गेल के बाद क्रीज पर आए मिस्टर 360 एबी डिविलियर्स का बल्ला भी आज नहीं चला। एबी ने 21 गेंदों में 19 रन बनाए। इसके बाद बेंगलुरू का कोई बल्लेबाज खास कमाल नहीं दिखा पाया और एक के बाद एक पवेलियन लौटते चले गए। केदार जाधव (9), पवन नेगी (13*), मनदीप सिंह (0) स्टुअर्ट बिन्नी के नाबाद 6 रनों की बदौलत बेंगलुरू 142 रन ही बना सकी।
बेकार गई बद्री की हैट्रिक
143 के लक्ष्य के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस ताश के पत्तों की तरह ढहती चली गई। मुंबई के 4 विकेट महज 8 रनों पर ढह गए। सैम्युअल बद्री ने तीसरे ही ओवर में पार्थिव, मैकलेनेघन और रोहित शर्मा को चलता किया। हैट्रिक लेने के बाद सैम्युअल ने अपने स्पेल के आखिरी ओवर की अंतिम बॉल पर नितीश राना को पवेलियन भेजा। बिन्नी ने बटलर आउट किया। आधी टीम के पवेलियन लौटने के बाद क्रीज पर आए किरॉन पोलार्ड और क्रुनाल पांड्या ने पारी संभाला। पोलार्ड ने आतिशी पारी खेलते हुए 47 गेंदों में 70 रन बनाए। अपनी पारी के दौरान पोलार्ड ने 5 छक्के व 4 चौके भी लगाए। तूफानी पारी के लिए पोलार्ड को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
पोलार्ड को चहल ने डिविलियर्स के हाथो कैच लपकवाया। जिसके बाद क्रुनाल पांड्या और हार्दिक पांड्या ने पारी को संभाला और जीत तक लेकर गए। मुबंई की तरफ से पार्थिव पटेल (2), जोश बटलर (2), रोहित शर्मा (0), मिशेल मैकक्लेनाघन (0), नितीश राना (11), क्रुनाल पांड्या (37*) और हार्दिक पांड्या ने 9 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई।
बेंगलुरू की तरफ से सैमुएल बद्री ने सर्वाधिक 4 विकेट झटके जिसमें बद्री की शानदार हैट्रिक भी शामिल है। सैमुएल बद्री के अलावा स्टुअर्ट बिन्नी और यजुवेंद्र चलह ने एक-एक विकेट झटका।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
