For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'देश छोड़ने' वाले बयान के विवाद पर इस चर्चित नेता ने विराट कोहली को बताया 'तपस्वी'

विराट कोहली देश में किसी ना किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। चाहे वो उनकी बल्लेबाजी हो या बयान दोनों में ही वे बेबाक है। हाल फिलहाल वे एक फैन को देश छोड़ने की बात करने के लिए सुर्खियों में है।

नई दिल्ली। विराट कोहली देश में किसी ना किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। चाहे वो उनकी बल्लेबाजी हो या बयान दोनों में ही वे बेबाक है। हाल फिलहाल वे एक फैन को देश छोड़ने की बात करने के लिए सुर्खियों में है। बल्कि ये कहना चाहिए कि लोगों के निशाने पर हैं।

ऐसे में कोहली को भारत के पूर्व बल्लेबाज और पंजाब के कांग्रेसी नेता नवजोत सिंह सिद्धू का साथ मिला है। सिद्धू ने एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आए हुए थे। जब उनके सामने विराट कोहली द्वारा अपने फैन को एंटी नेशनल कहे जानेका मामला आया तो उन्होंने कहा कि कोहली देश की शान है। उनके जैसा खिलाड़ी शताब्दियों में एक बार पैदा होता है। मैं विराट कोहली का फैन हूं और विराट कोहली जैसा बनने के लिए आपको तपस्वी बनना पड़ेगा।

ये हुआ था उस दिन

बता दे विराट ने यह मुकाम सालों की कड़ी मेहनत के बाद हासिल किया है। सिद्धू ने यह बात इसी संदर्भ में कही। बता दें कि यह वाक्या तब हुआ था जब विराट सोशल मीडिया पर वीडियो राउंड के तहत प्रशंसकों के सवालों का जवाब दे रहे थे। जिसमें कुछ लोगों की टिप्पणियां भारतीय कप्तान को नागवार लगी। विराट ने पलटकर जवाब देते हुए ऐसे लोगों को देश छोड़ने तक की हिदायत दे डाली।

विराट ने यह बात एक फैन की इस टिप्पणी पर की जिसमें उस फैन ने विराट के बारे में कहा था- "वह एक बढ़ाचढ़ाकर पेश किया गया बल्लेबाज हैं। उनकी बल्लेबाजी में कुछ भी खास नहीं लगता है। मुझे इन भारतीयों की तुलना में अंग्रेजी और ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज को देखना ज्यादा पसंद है," विराट ने टिप्पणी का जवाब दिया और कहा, "मुझे नहीं लगता कि आपको भारत में रहना चाहिए। जाओ और कहीं और रहो। आप हमारे देश में क्यों रहते हैं और दूसरे देशों से प्यार करते हैं?" उन्होंने कहा, "मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप मुझे पसंद नहीं करते हैं।"

इसके अलावा सिद्धू ने क्रिकेट को मिस करने के सवाल पर कहा कि मैंने कभी कुछ भी मिस नहीं किया क्योंकि मैं अभी भी खुद को जवान महसूस करता हूं और क्रिकेट छोड़ने के अगले ही दिन मैं कमेंट्री करने लगा था।

Story first published: Monday, November 12, 2018, 12:24 [IST]
Other articles published on Nov 12, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+